एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत का निशाना, कहा- 'अरविंद केजरीवाल ने गांधी जी की तस्वीर को दफ्तर से हटवा दिया'

Rajasthan News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. साथ ही सीएम गहलोत ने बीजेपी पर जमकर बोला.

Ashok Gehlot Attacks Arvind Kejriwal: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक ही ग्रुप के लोग हैं, इनके झांसे में न आएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल राष्ट्रीय नेता बनना चाहते हैं और करोड़ों रुपये खर्च करते हैं. दिल्ली के सीएम केजरीवाल महात्मा गांधी जी की फोटो हटा देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बीजेपी भी महात्मा गांधी को नहीं अपनाती थी लेकिन अब अरविंद केजरीवाल ने तो गांधीजी की तस्वीर ऑफिस से हटवा दी. 

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में गांधी जी की तस्वीर के सामने आमरण अनशन किया था, आज गांधी जी की तस्वीर को हटा दिया है. ऐसे लोग दोहरे चरित्र वाले होते हैं. केजरीवाल की हिम्मत देखिए वह खुद को राष्ट्र का नेता मानते हैं लेकिन गांधी को अपनाने से कतराते हैं."

बीजेपी-आरएसएस पर बोला जमकर हमला

सीएम गहलोत ने आरएसएस और बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला. सीएम गहलोत ने कहा, "आरएसएस वालों ने लिख कर दिया था कि हम राजनीति नहीं करेंगे, तो क्यों कर रहे हैं. बीजेपी वाले हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं. मैं उन्हें कहता हूं कि पहले एससी-एसटी के घर जाओ, वह भी हिंदू हैं. उनकी थाली में बैठकर खाना खाओ. आप भी चलो मैं भी चलूंगा. पहले यह भेदभाव खत्म करो, उसके बाद हिंदू राष्ट्र की बात करें. बीजेपी वालों के बड़े-बड़े ऑफिस बने हैं. यह ऐसे करते हैं जहां कहीं पर भी सरकार हो या तो अर्धसैनिक बल की बटालियन के जवानों को शामिल करते हैं या फिर वहां की पुलिस को और गाड़ी भरकर रुपये लेकर जाते हैं. वह गाड़ी सीधी जाकर उनके ऑफिस के अंदर खाली होती है. अब उनको पकड़ेगा कौन पुलिस खुद ही वह काम कर रही है."

सीएम गहलोत ने कुछ दिन पहले अन्ना हजारे पर निशाना साधा था. जयपुर में एक कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा था कि देश में अन्ना हजारे ने आतंक मचा रखा था. मनमोहन सिंह की सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र किया. अब अन्ना हजारे ने चुप्पी साध रखी है, देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अन्ना हजारे आंदोलन क्यों नहीं करते हैं. अन्ना हजारे जैसे लोगों ने बीजेपी-आरएसएस के इशारे पर दिल्ली में आंदोलन किया था. ऐसे लोगों से देशवासियों को सावधान रहना चाहिए.

Independence Day 2022: जयपुर की बड़ी चौपड़ पर आज भी अलग-अलग दिशाओं में तिरंगा फहराते हैं सत्ता पक्ष और विपक्ष, जानें- क्या है ये अनूठी रिवायत

गहलोत के निशाने पर क्यों हैं केजरीवाल?

बता दें कि सीएम गहलोत गुजरात विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए है. गुजरात चुनाव में रणनीति गहलोत ही बनाएंगे. वहीं अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं. गुजरात में केजरीवाल की उपस्थिति कांग्रेस को खटक रही है. सीएम अशोक गहलोत ने सोची समझी रणनीति के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. सीएम गहलोत ने केजरीवाल पर निशाना साधने की शुरुआत कर दी है. इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि गहलोत के एजंडे पर अब गुजरात विधानसभा चुनाव हैं. सीएम गहलोत गुजरात का दौरा करेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल एक्टिव मोड़ पर दिखाई दे रहे हैं.

Bharatpur News: सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, इसलिए किया जाएगा सम्मानित

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा
राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा
राजस्थान: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंदा, एक की मौत और आठ घायल; 4 की हालत गंभीर
राजस्थान: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंदा, एक की मौत और आठ घायल; 4 की हालत गंभीर
Kota News: चंद्रेसल मठ में घुसकर महंत देवानंद की निर्मम हत्या, बदमाशों ने सोते समय चाकू से किया कई बार वार
चंद्रेसल मठ में घुसकर महंत देवानंद की निर्मम हत्या, बदमाशों ने सोते समय चाकू से किया कई बार वार
'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती
'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती

वीडियोज

Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Daily Water Intake Myth: दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
Embed widget