एक्सप्लोरर

Rajasthan: 7 मंजिला होटल की छत से मॉडल ने लगाई मौत की छलांग, 'शुक्र' है इस वजह से बच गई जान

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में एक मॉडल ने होटल की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की. गंभीर रूप से घायल मॉडल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Rajasthan Model commits Suicide in Jodhpur: मॉडलिंग करने वाली एक युवती ने जोधपुर में रविवार शाम पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास स्थित 7 मंजिला होटल की छत से छलांग लगा दी. युवती होटल की पार्किंग में खड़ी लग्जरी कार के पिछले कांच पर गिरी. गंभीर हालत में उसे मथुरादास माथुर अस्पताल (Mathura Das Mathur Hospital) में भर्ती कराया गया. युवती के एक पांव में फ्रैक्चर और पसलियों में चोट आई है. 

छत से लगाई छलांग 
रातानाडा पुलिस थाना सब इंस्पेक्टर चतुराराम ने बताया कि माता का थान निवासी 18 वर्षीय एक युवती शाम साढ़े पांच बजे लॉर्ड्स इन होटल में आई. बैग नीचे ही रखकर वो सीधे रूफ टॉप पर बने रेस्टोरेंट में जाने लगी, रेस्टोरेंट चालू नहीं था. रूफ टॉप छत पर पहुंचते ही उसने नीचे छलांग लगा दी. वो पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार के पीछे वाले कांच पर गिरी. कार का कांच फूटने और जोर के धमाके की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी भागकर बाहर आए, जहां कार के पास एक युवती को बेहोशी की हालत में पाया.

परिजनों के दी गई सूचना 
पुलिस को सूचना दी गई और टैक्सी में गंभीर घायल युवती को एमडीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया. युवती के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचित किया गया. उसके पिता और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे और पुत्री के इलाज में लग गए. जांच कराए जाने पर पता चला कि, उसके एक पांव में फ्रैक्चर आया है और पसलियों में भी गंभीर चोट आई है. पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि बेहोशी की वजह से वो बयान देने की स्थिति में नहीं है.


Rajasthan: 7 मंजिला होटल की छत से मॉडल ने लगाई मौत की छलांग, 'शुक्र' है इस वजह से बच गई जान

सामने आई ये बात 
सूत्रों का कहना है कि युवती मॉडलिंग करती है, इसी कार्य के सिलसिले में वो कुछ दिन पहले उदयपुर गई थी, जहां से वो शाम को लौटी थी. उसे लेने के लिए पिता स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन वो पिता को बताए बगैर सीधे होटल पहुंच गई और छत से छलांग लगा ली. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: महिला अधिकारी ने BJP के पूर्व नेता पर लगाया रेप का आरोप, जानें- अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज  

REET Paper Leak मामले में BJP ने सीएम गहलोत को लेकर कह दी है बड़ी बात, इस मंत्री की भूमिका पर उठे सवाल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget