एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में मंथन तेज, वागड़ से चौथी बार जीते इस विधायक को मिल सकता है मौका

Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा से चौथी बार जीते महेंद्रजीत सिंह मालवीय का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए जोर शोर से लिया जा रहा है. इस रेस में अशोक गहलोत समेत और भी कई नेता हैं.

Rajasthan Politics News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश का मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) को चुना है. अब इस बीच कांग्रेस और बीजेपी में दो चर्चाएं जोरों पर हैं कि मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा और नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? वैसे तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रदेश में कुछ बड़े नाम चल रहे हैं, लेकिन मेवाड़-वागड़ की 28 विधानसभा में कांग्रेस के एक दिग्गज नेता का नाम भी चर्चा में शामिल है.

राजस्थान में हुए विधानसभा में ऐसा मोदी मैजिक चला कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भी हार का सामान करना पड़ा, लेकिन कांग्रेस ने जिस वागड़ से उम्मीद लगाई हुई थी वहां उसे कामयाबी मिली. वागड़ (बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिला) की 9 सीटों में से 5 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. इस जीत के पीछे एक ही चेहरा रहा, वह बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा से चौथी बार जीते महेंद्रजीत सिंह मालवीय का था. महेंद्रजीत चुनाव में वागड़ में खुद स्टार प्रचारक रहे और कई सीटें भी जिताईं. 
 
क्यों है मालवीय के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावना?
महेंद्रजीत सिंह मालवीय विधायक के साथ अभी सीडब्ल्यूसी सदस्य भी हैं. इनकी नेता प्रतिपक्ष बनने की चर्चाएं इसलिए हैं कि वह दो बार कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं. अशोक गहलोत की सरकार में विधानसभा में सभापति की भूमिका भी निभा चुके हैं. विश्व आदिवासी दिवस पर वागड़ में राहुल गांधी की सभा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के पीछे यही थे. इनकी आलाकमान से करीबी और पकड़ भी है. हालांकि, नेता प्रतिपक्ष के लिए अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा का नाम भी चल रहा है, लेकिन महेंद्रजीत सिंह मालवीय का भी पक्ष मजबूत माना जा रहा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget