एक्सप्लोरर

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के लिए कैसे हुआ मतदान? जानिए आकंड़ों में इस बार क्या रहा खास

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर इस बार साल 2019 के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत कम रहा हैं. दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर 64.6 प्रतिशत मतदान हुआ है.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है. इस बार साल 2019 की तुलना में मतदान कम हुआ है. लेकिन पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में अधिक मतदान हुआ है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों में 64.6 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसमें पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया गया 0.49 प्रतिशत मतदान भी शामिल है. प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में 4 जून को मतगणना होगी.

2019 और 2024 का सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत
श्रीगंगानगर सीट पर वर्ष 2019 में 74.77 तो 2024 में 67.21 प्रतिशत, बीकानेर में 59.43 तो 54.57 प्रतिशत, चूरू में 65.90 तो 64.22 प्रतिशत, झुंझुनूं में 62.11 तो 53.63 प्रतिशत, सीकर में 65.18 की जगह 58.43 प्रतिशत, जयपुर ग्रामीण में 65.54 की जगह 57.65 प्रतिशत, जयपुर में 68.48 की जगह 63.99, अलवर में 67.17 की जगह 60.61 प्रतिशत, भरतपुर में 59.11 की जगह 53.43 प्रतिशत, करौली-धौलपुर में 55.18 की जगह 50.02 प्रतिशत, दौसा में 61.50 की जगह 56.39 प्रतिशत, नागौर में 62.32 की जगह 57.60 प्रतिशत, टोंक-सवाई माधोपुर में 63.44 की जगह 56.55 प्रतिशत, अजमेर 67.32 की जगह 59.22  प्रतिशत, पाली में 62.98 की जगह 56.8 प्रतिशत मतदान हुआ.

वहीं जोधपुर में 68.89 की जगह 63.3 प्रतिशत, बाड़मेर में 73.3 की जगह 73.68 प्रतिशत, जालोर में  65.74 की जगह 62.28 प्रतिशत, उदयपुर में 70.32 की जगह 64.01 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 72.9 की जगह 72.24 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 72.39 की जगह 67.83 प्रतिशत, राजसमंद में 64.87 की जगह 58.01 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 65.64 की जगह 60.1 प्रतिशत, कोटा में 70.22 की जगह 70.82 प्रतिशत और झालावाड़-बारां में 71.96 की जगह 68.72 प्रतिशत वोटिंग हुई.

आकंड़ों में इस बार चुनाव 
प्रदेशभर में 53,128 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गए. जिसमें से 27,140 बूथों पर मतदान प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग करवाई गई है. दूसरे चरण में मतदान वाले क्षेत्रों में 14,460 बूथों की मतदान प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग की गई थी. प्रदेशभर में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए 30,591 पोलिंग बूथ लोकेशन पर 31,242 व्हीलचेयर उपलब्ध रही. होम वोटिंग में रिकॉर्ड 98.39 प्रतिशत मतदान हुआ. 2.24 लाख कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से वोट किया है. दोनों चरणों में 32,604 मतदाताओं ने मतदान करने के बाद सेल्फी ली और सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर डिजिटल सर्टिफिकेट लिया है. प्रदेश में 3,28,515 अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मतदान करवाया गया. आचार संहिता उल्लंघन की 3,503 शिकायतें निस्तारित की गई है. 

कुल 266 प्रत्याशी और 5.35 करोड़ मतदाता
राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेशभर में 5,35,08,010 मतदाता पंजीकृत हैं. प्रदेश के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 266 प्रत्याशी हैं जिनमें से 247 पुरुष और 19 महिलाएं हैं. 

यह भी पढ़ें: जेईई-एडवांस्ड के लिए शाम 5.00 बजे से शुरू होंगे आवेदन, 300 शहरों में होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget