एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के लिए 131 प्रत्याशियों ने भरे 179 पर्चे, इस तारीख तक लिए जा सकेंगे नाम वापस

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के लिए कल नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव की पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. कल यानी बुधवार (26 मार्च) को नामांकन का आखिरी दिन था. जिसमें प्रदेश की 12 लोकसभा सीट के लिए 131 प्रत्याशियों ने कुल 179 नामांकन दाखिल किया है. जयपुर की दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 

सबसे अधिक नामांकन जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर किया गया है. जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन प्रस्तुत किए हैं. वहीं सबसे कम करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन प्रस्तुत किए हैं. लोकसभा चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं. 

नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बुधवार (27 मार्च) को 91 प्रत्याशियों ने 129 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गंगानगर से 2, बीकानेर से 8, चूरू से 15, झुंझुनू से 9, सीकर से 10, जयपुर ग्रामीण से 12, जयपुर से 6, अलवर से 6, भरतपुर से 4, करौली-धौलपुर से 4, दौसा से 4 और नागौर नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है.

दो दिन बाद नामांकन ले सकते हैं वापस 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी. प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी वहीं, 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. 

प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 जून को होगी. जयपुर से बीजेपी की मंजू शर्मा और कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास ने नामांकन दाखिल किया है. ग्रामीण से बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह और कांग्रेस के अनिल चोपड़ा ने परचा भरा है. 

कहां कितने भरे गए नामंकन?
प्रदेश की गंगानगर सीट पर 9 प्रत्याशियों ने 11 नामांकन दाखिल किया है. इसी तरह बीकानेर से 9 प्रत्याशियों ने 13 नामांक, चूरू से 16 प्रत्याशियों ने (21 नामांकन, झुंझुनू  से 10 प्रत्याशियों ने 12 नामांकन, सीकर से 16 प्रत्याशियों ने 20 नामांकन और जयपुर ग्रामीण से 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन दाखिल किया है.

इसी तरह जयपुर सीट पर 16 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन, अलवर में 10 प्रत्याशियों ने 17 नामांकन, भरतपुर में 6 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन, करौली- धौलपुर में 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन, दौसा में 8 प्रत्याशियों ने 13 नामांकन, नागौर में 10 प्रत्याशियों ने 12 नामांकन किया गया है. अब इन नामांकन पत्रों की जांच होगी. अप्रैल के पहले सप्ताह से चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा. सभी दलों के नेता यहां पर डेरा जमाने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'हमने 3 दिवाली मनाई और 2 होली भी मनाएंगे...', गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान का क्या है मतलब?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget