एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: आचार संहिता लगते ही भरतपुर में एक्टिव हुआ प्रशासन, जिले में धारा 144 लागू

Lok Sabha Elections 2024: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

Bharatpur Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा का चुनाव संपन्न होंगे. भरतपुर संभाग की तीनो लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है.

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि आदर्श आचार संहिता लगते ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. 

8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता करेंगे मतदान
भरतपुर लोकसभा सीट के लिए तीन जिलों की 8 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता वोट डालकर लोकसभा सदस्य को चुनेंगे. निर्वाचन अधिकारी डॉ. यादव ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भरतपुर जिले की 4 विधानसभा क्षेत्र भरतपुर, नदबई, वैर एवं बयाना तथा डीग जिले की 3 विधानसभा क्षेत्र कामां, नगर व डीग-कुम्हेर तथा अलवर जिले की कठूमर विधानसभा क्षेत्र शामिल है. भरतपुर लोकसभा सीट पर पहले चरन में 19 अप्रैल को चुनाव है.

21 लाख 12 हजार 140 मतदाता चुनेंगे सांसद 
भरतपुर एवं डीग जिले की 7 विधानसभा में कुल 18 लाख 83 हजार 363 मतदाता हैं जिनमें 10 लाख 2 हजार 938 पुरुष एवं 8 लाख 80 हजार 404 महिला मतदाता हैं. अलवर जिले की  कठूमर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 28 हजार 777 कुल मतदाता है जिनमें 1 लाख 22 हजार 282 पुरुष एवं 1 लाख 6 हजार 495 महिला मतदाता शामिल हैं. कुल 21 लाख 12 हजार 140 मतदाता है.

भरतपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1789 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जिनमें 26 सहायक मतदान केन्द्र और कठूमर विधानसभा क्षेत्र में कुल 232 मतदान केन्द्र है जिनमें एक सहायक मतदान केन्द्र शामिल है. उन्होंने बताया कि कुल 869 क्रिटीकल मतदान केन्द्र हैं जिनमें 54 क्रिटीकल मतदान केन्द्र कठूमर विधानसभा क्षेत्र के शामिल हैं.
 
63 हजार 790 युवा एवं 80 प्लस के 20 हजार 988 मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 63 हजार 790 युवा मतदाता  एवं 80 वर्ष आयु से अधिक के 20 हजार 988 मतदाता हैं. इसी प्रकार 20 हजार 706 दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. ईपी रेसो वर्तमान में 637 है एवं जेण्डर रेसो 878 हैं के बारे में भी जानकारी दी गई.

183 टीमें रहेंगी नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना के लिये लोकसभा क्षेत्र में 22 अन्तर्राज्यीय, 10 अर्न्त जिला चैक पोस्ट स्थापित की गई है, 63 स्थानों पर एसएसटी टीम, 7 स्थानों पर वीएसटी टीम, 63 एफएसटी टीम, 7 वीवीटी टीम एवं 7 अकाउंट की टीम, 8 एईओ टीम तैनात हैं. जो निरंतर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करेंगी तथा प्रत्येक गतिविधि पर नजर भी रखेंगी.

ये भी पढ़ें: चुनावी हलचल के बीच पंजाब पहुंचीं वसुंधरा राजे, कहा- 'मैं यहां जनता से सुझाव लेने आई हूं ताकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget