एक्सप्लोरर

Rajasthan: महाशिवरात्रि पर जमकर थिरके, जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम का डांस वीडियो हुआ वायरल 

Jodhpur Jail: जोधपुर सेंट्रल जेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आसाराम नाचते और गाते हुआ नजर आ रहा है. जेल में बना ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Rajasthan Jodhpur Jail Asaram Dance Video: अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण (Sexual Exploitation) के आरोप में अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम (Asaram) ने जेल से बाहर आने के लिए कई बार जमानत (Bail) की अर्जी लगाई है. तबीयत सही नहीं होने का हवाला देकर भी आसाराम 15 से ज्यादा बार लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) तक में जमानत याचिका लगा चुका है लेकिन, आसाराम को जमानत नहीं मिल रही है. इस बीच आसाराम भजन संध्या में झूमता नजर आया है. 

जेल में किया गया भजन का आयोजन 
दरअसल, जोधपुर सेंट्रल जेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आसाराम नाचते और गाते हुए नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि जोधपुर सेंट्रल जेल में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर किए गए भजन के आयोजन के दौरान आसाराम ने भी भाग लिया उसी दौरान किसी ने जेल में ये वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

खारिज हो चुकी है जमानत याचिका 
बता दें कि, तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए आसाराम अभी तक 15 से ज्यादा बार लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगा चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी जबकि हाईकोर्ट ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया था. हालांकि बोर्ड की रिपोर्ट पर उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी. करीब 5 महीने पहले गुजरात हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन जोधपुर मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर उसे खारिज कर दिया गया था. 

जानें पूरा मामला 
आसाराम के गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया था कि 15 अगस्त 2013 को आसाराम ने जोधपुर के निकट मणाई गांव में स्थित एक फार्म हाउस में उसका यौन उत्पीड़न किया. 20 अगस्त 2013 को उसने दिल्ली के कमला नगर पुलिस थाने में आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया. जोधपुर का मामला होने के कारण दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने के लिए उसे जोधपुर भेजा. जोधपुर पुलिस ने आसाराम के खिलाफ नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया. जोधपुर पुलिस 31 अगस्त 2013 को इन्दौर से आसाराम को गिरफ्तार कर जोधपुर ले आई. उसके बाद से आसाराम लगातार जोधपुर जेल में ही बंद है. अप्रैल 2018 में कोर्ट ने उसे मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई थी.

ये भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर फूटा सांसद का गुस्सा, बोले जीवन से ज्यादा जरूरी चुनाव हो गया

REET Paper Leak मामले में चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, कहा जब तक बेरोजगारी का मसला हल नहीं होगा तब तक पेपर लीक होते रहेंगे

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget