एक्सप्लोरर

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में पुरानी रंजिश में किसान की हत्या, गांव में तनाव, दुकानें जलाईं

Rajasthan News: जैसलमेर में पुरानी रंजिश के चलते खेत सिंह पर हमला हुआ. गंभीर घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा. 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए. दो दुकानें आग के हवाले हुईं और पुलिस फोर्स तैनात है.

राजस्थान के जैसलमेर के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के डांगरी गांव में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ. सुबह जानकारी मिलने पर गंभीर घायल खेत सिंह, पुत्र नाथू सिंह, निवासी सुमेलनगर डांगरी को बाड़मेर स्थित सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

सांगड़ थाना पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची. जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल 3 मुख्य आरोपियों को डिटेन किया है व गाड़ी भी पकड़ ली है. घटना किसी पुरानी रंजिश या शिकार की घटना को रोकने को लेकर होना बताई जा रही है.

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों के अनुसार, खेत सिंह ने कुछ दिन पहले गांव के ही रहने वाले लाडू खान और आलम खान को शिकार करने जाते समय रोका था, जिसकी रंजिश को तीन लोगों ने मिलकर खेत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि खेत सिंह उस समय सो रहा था.

सोते समय खेत सिंह के सिर पर हथियारों के साथ लाडू खान और आलम खान ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हमला किया. खेत सिंह किसान हैं. घटना की सूचना फैलने के बाद बाड़मेर मोर्चरी व सांगड़ थाना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. घटना के बाद कुछ आक्रोशित लोगों ने डांगरी गांव में दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया.

किसी भी बाहरी व्यक्ति के डांगरी गांव में आने पर रोक लगा दी

साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने तथा स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कलेक्टर प्रतापसिंह व एसपी अभिषेक शिवहरे भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल किसी भी बाहरी व्यक्ति के डांगरी गांव में आने पर रोक लगा दी गई है. 

बता दें, एक अन्य मामले में महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती में तुलजाराम चतुरचंद कॉलेज के एक 17 साल की नाबालिग छात्र की को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई.पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है.

Input By : गणपत दैया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget