एक्सप्लोरर

Rajasthan: खुशखबरी! तनोट माता मंदिर की वेबसाइट लॉन्च, अब श्रद्धालुओं को धर्मशाला बुकिंग सहित मिलेंगी ये सुविधाएं

Jaisalmer News: पश्चिमी राजस्थान के भारत-पाक सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले के तनोट माता मंदिर की वेबसाइट को लॉन्च कर दिया गया है. इससे कई तरह के फायदे देश-दुनिया में मौजूद श्रद्धालुओं को मिलेंगे.

Rajasthan News: राजस्थान के पर्यटन नगरी जैसलमेर (Jaisalmer) देश-विदेश के सैलानियों की पसंदीदा जगहों में से एक है. छुट्टियों में यहां पर्यटकों का सैलाब उमड़ता है. अगर आप भी जैसलमेर आने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बहुत खास है. भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित तनोट राय माता मंदिर की वेबसाइट लॉन्च हो चुकी है. अब इसके जरिए आपको कई तरह की सुविधा ऑनलाइन बुकिंग के जरिए मिलेगी.

पश्चिमी राजस्थान के भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले के तनोट माता मंदिर की वेबसाइट को लॉन्च कर दिया गया है. सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार (15 मार्च) को तनोट माता मंदिर की वेबसाइट को लांच किया है. इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के कई अधिकारी जवान श्रद्धालु इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. वेबसाइट लांच होने से कई तरह के फायदे देश दुनिया में मौजूद श्रद्धालुओं को मिलेंगे.

मंदिर में हुआ था ये करिश्मा
डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 'पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तान के धोरों की धरती जैसलमेर जिले के रामगढ़ गांव में तनोट राय माता का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है. तनोट राय माता शक्तिपीठ बेहद प्रभावशाली रूप की वजह से देश-दुनिया में प्रसिद्ध है. तनोट राय माता मंदिर की देवी को बम वाली माता भी कहा जाता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के द्वारा कई गोल दागे गए थे, लेकिन वह गोले फटे नहीं. कहा जैता है कि माता ने उन्हें अपने हाथों में उठा लिया था. इसलिए तनोट राय माता मंदिर की देवी को बम वाली देवी कहा जाने लगा.'

इस वेबसाइट पर मिलेगी मंदिर की जानकारी
वहीं बॉर्डर पर स्थित तनोट राय माता मंदिर की देखरेख सीमा सुरक्षा बल के जिम्मे है. सीमा सुरक्षा बल इस मंदिर की देखरेख और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इस वेबसाइट www.shritanotmatamandirtrust.com पर क्लिक करने पर मंदिर की पूरी जानकारी मिलेगी. इस वेबसाइट के जरिए तनोट राय मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की जानकारी के साथ कई सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है.

डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वेबसाइट पर मंदिर की जानकारी के साथ तनोट से बॉर्डर जाने के लिए पास बनवाना, तनोट राय माता मंदिर की धर्मशाला में रूम बुक करना जैसी सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध कराई गई है. अब भारत-पाक बॉर्डर स्थित इस मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी. तनोट राय माता मंदिर की वेबसाइट लॉन्चिंग के इस कार्यक्रम के दौरान 166 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट वीरेंद्रपाल सिंह अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ श्रद्धालु भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: चंद्रभान सिंह आक्या के लोकसभा चुनाव लड़ने वाले बयान पर सीपी जोशी ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget