एक्सप्लोरर

Rajasthan News: मंत्री बनने के बाद पहली बार कोटा पहुंचे हीरालाल नागर, बोले- 'अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास...'

Kota News: हीरालाल नागर ने कहा कांग्रेस सरकार के समय जो भ्रष्टाचार हुए हमारी सरकार उसको उजागर करेगी. साथ ही हम अवैध धंधों को भी बंद करेंगे, क्योंकि भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान का हमारा संकल्प है.

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) सरकार में कोटा (Kota) को दो मंत्री मिले हैं, जिसमें एक कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) तो दूसरे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हीरालाल नागर (Heeralal Nagar) हैं. हीरालाल नागर का मंत्री बनने के बाद पहली बार कोटा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस पर चलेगी. प्रदेश को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त करना है. अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास पैदा करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी. वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ कर राजस्थान को परम वैभव पर पहुंचाएंगे.

इस दौरान उन्होंने कहा कि 100 दिन की कार्ययोजना को प्रभावी तरीके से पूरा कर लक्ष्य प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुनियोजित विकास, युवा और किसानों के संबलन, सिंचाई सुविधाओं के लिए काम किया जाएगा. बता दें कोटा जिले की सीमा में प्रवेश करते ही हीरालाल नागर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.  

'बीजेपी सरकार अवैध धंधों को बंद करेगी'
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस शासन में राजस्थान महिला अपराध में नंबर वन पर था और अशोक गहलोत सरकार ने किसानों, युवाओं के साथ धोखा किया. हमारा प्रयास होगा कि किसानों को उन्नत किया जाए. उन्होंने कहा कि एक भी पेपर लीक न हो ऐसी व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध पर अंकुश लगाएंगे, इसके लिए अपराधियों पर नकेल कसना शुरू हो गया है. पूर्ववर्ती सरकार के समय जो भ्रष्टाचार हुए हैं हमारी सरकार उसको उजागर करेगी. हमारी सरकार अवैध धंधों को बंद करेगी साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान का हमारा संकल्प है. 

'गांव-गांव तक पानी पहुंचाने का प्रयास करेंगे'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बने. इसके लिए आवश्यक है कि हमारे सभी राज्यों में विकास की गति तेज हो. विकास की गति राजस्थान में भी तेज होगी. देरी के कारणों को चिन्हित करके जल्द से जल्द किसानों के खेतों में परवन सिंचाई परियोजना का पानी पहुंचाएंगे. कांग्रेस ने कालीसिंध परियोजना को रोकने का काम किया है उसको भी आने वाले समय में आप जमीन पर उतरता देखेंगे. केंद्र सरकार ने 27 हजार करोड़ की राशि दी थी, उसमें से 5000 करोड़ भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने खर्च नहीं किया. हम गांव-गांव तक पानी पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे. 

ये भी पढ़ें: Bharatpur: कांग्रेस के पूर्व मंत्री का BJP पर निशाना, कहा- 'एक महीने बीते, अभी तक मंत्रियों के विभाग तय नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget