एक्सप्लोरर

राजस्थान में भारी बारिश से तबाही, कई जिलों में बाढ़ के हालात, सभी जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल

Rajasthan News: भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूलों को सोमवार और मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया है.

राजस्थान में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रही, जिसमें दौसा में सबसे अधिक 29 सेमी बारिश दर्ज की गई. हालात ऐसे हैं कि सोमवार (25 अगस्त) को सभी जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है.

दरअसल, राजस्थान के बूंदी, सवाईमाधोपुर और कोटा जिलों के कई इलाके बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. बूंदी में घरों में बारिश का पानी घुस गया है. यहां बचाव और राहत कार्य जारी हैं. 

रविवार (23 अगस्त) को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है. वहीं राज्य की राजधानी जयपुर में लगातार दूसरे दिन जारी बारिश की चपेट में है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है. शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं, पानी का स्तर घुटनों की ऊंचाई तक पहुंच गया. 

जयपुर में 2 दिन स्कूल बंद 

भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए, जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सोमवार और मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया है. यहां बरकत नगर, टोंक फाटक आदि इलाकों में शनिवार रात कई बार बिजली गुल हुई और तकनीकी टीम को इसे ठीक करने में करीब सात घंटे लग गए.

इसके अलावा, जयपुर विकास प्राधिकरण ने विद्याधर नगर के पास स्थित दो पार्कों, किशन बाग और स्वर्ण जयंती पार्क को सोमवार से बुधवार तक आम जनता के लिए बंद करने का फैसला किया है. यह फैसला जलभराव के कारण पार्कों के कीचड़ भरे इलाकों में तब्दील हो जाने के बाद लिया गया.

उदयपुर में अस्पताल में घुसा पानी

कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर जिलों के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. बचाव दल ने प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाला है. उदयपुर में शनिवार देर रात महाराणा भूपाल सिंह अस्पताल के एक हिस्से में पानी घुस गया.

अगले 3-4 दिन तेज बारिश की संभावना

मौसम केंद्र ने अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. आने वाले दिनों में यहां कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget