Ajmer News: अजमेर के पीसांगन में बारिश का कहर, कई सड़कें टूटीं, किसानों के माथे पर छाईं चिंता की लकीरें
Pisangan: पहले जो किसान बारिश का बाट जोह रहे थे, अब वही किसान भारी बारिश के बाद चिंतित नजर आ रहे हैं. इलाके में कई सड़कें बह गई है, जलाशय भी टूट गए हैं. प्रशासन ने इलाके में अलर्ट जारी किया है.

Ajmer News: अजमेर जिले के पीसांगन उपखंड में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश और अजमेर शहर की आनासागर झील से छोड़े गए पानी के बाद क्षेत्र में स्थित लगभग सभी जलाशय और एनीकट भर गए हैं. भारी बारिश के बाद कई जलाशय और सड़कें टूट कर बह गईं, जिसके कारण खेतों में भी पानी भर गया.
बारिश से बहीं सड़कें, मजीतिया गांव का टूटा संपर्क
वहीं, बारिश के कारण मजीतिया गांव का संपर्क भी सड़क टूटने से पूरी तरह से शहर से कट गया. मामले की सूचना पर स्थानीय पीसांगन थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से अलर्ट रहने को कहा. अजमेर जिले के अलग-अलग उपखंड में विगत 4 दिनों से बारिश का दौर जारी है. पूरे इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश के कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी बीच अजमेर प्रशासन ने भारी-बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है.
भारी बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
जोरदार बारिश के कारण दांतड़ा की सीसी रोड भी कटाव के चलते बह गई, जिसके कारण नूरीआवास से दांतड़ा का संपर्क भी टूट गया. लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण खासे परेशान हैं तो वहीं किसानों के माथे पर बारिश ने खुशी के बजाय चिंता पैदा कर दी है. विगत 4 दिनों से हो रही बारिश के कारण अजमेर जिले के अलग-अलग हिस्सों में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
जोधपुर में जलभराव के चलते 5 ट्रेनें रद्द
भारी बारिश के बाद जोधपुर में पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इन ट्रेनों में
. गाड़ी संख्या 04846, बारा-जोधपुर रेलसेवा
. गाड़ी संख्या 04843, जोधपुर-बाड़मेर रेलसेवा
. गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल रेलसेवा
.गाड़ी संख्या 04841, जोधपुर-भीलड़ी रेलसेवा
. गाड़ी संख्या 04842, भीलड़ी-जोधपुर रेलसेवा शामिल हैं
यह भी पढ़ें:
Jodhpur News: जोधपुर में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, दो सगे भाई-बहन समेत पांच की डूबने से मौत
Jaipur News: चौंकाने वाला मामला, कांग्रेस विधायक ने पुलिस पर लगाया चोरी के बकरे को बेचने का आरोप




















