एक्सप्लोरर

Jodhpur Curfew: जोधपुर उपद्रव मामले में अब तक 211 गिरफ्तार, लगातार तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

Jodhpur Curfew News: उपद्रव के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 211 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 191 को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत और 20 को अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है.

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर हुए उपद्रव के सिलसिले में अब तक 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि शहर में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रहा. पुलिस के अनुसार शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है. राज्य के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बताया कि जोधपुर शहर में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरसंभव कदम उठा रही है.

अब तक कुल 19 एफआईआर दर्ज 
लाठर ने बताया कि उपद्रव की घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने अब तक कुल 211 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 191 को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत और 20 को अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है. उपद्रव के मामले में अब तक कुल 19 एफआईआर दर्ज की गई हैं. लाठर ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है. शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सद्भावना का प्रयास जारी है.

Jodhpur Violence Update: जोधपुर हिंसा के बाद पटरी पर अभी नहीं लौट सकी जिंदगी, मामले में अब तक 18 FIR दर्ज

इसके साथ ही उन्होंने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर विश्वास न करने और अफवाहों के बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है. शहर में सोमवार को रात एक विवाद के बाद उपद्रव हुआ था. शहर के लगभग 10 थाना इलाकों में मंगलवार दोपहर से ही कर्फ्यू लागू है. कर्फ्यू की अवधि छह मई मध्यरात्रि तक बढ़ा दी गई है. जोधपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी ठप हैं.

ऐसे शुरू हुई जोधपुर हिंसा
बता दें कि ईद के दिन जोधपुर में साम्प्रदायिक हिंसा की वजह से माहौल खराब हो गया था. दो समुदायों के बीच यह झड़प जालोरी गेट चौराहे के बालमुकंद बिस्सा सर्किल पर लगे भगवा झंडे को उतारकर, उसकी जगह पर इस्लामी प्रतीक वाले झंडे फहराने से शुरू हुई. इस घटना के बाद दोनों समुदायों में आधी रात को भीषण पथराव हो गया. वहीं इस हिंसा में कई लोग चोटिल हुए थे. 

Watch: राजस्थान में हुए दंगों को लेकर सीएम गहलोत की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खुली चुनौती, दे डाला ये चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget