एक्सप्लोरर

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में CM की कुर्सी पर मंत्री विश्वेन्द्र सिंह बोले- 'कोई क्या कहता है इससे...'

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान कांग्रेस में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि कुर्सी जिसके पास है उसके पास रहेगी. राज्यवर्धन अपनी कुर्सी का ध्यान रखें.

Jaipur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार को कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने जनसुनवाई का आयोजन किया था. जनसुनवाई में जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे. मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कहा कि, कोई क्या कहता है, इससे कोई मतलब नहीं है. कुर्सी जिसके पास है उसके पास रहेगी. अगर मुख्यमंत्री की कुर्सी राज्यवर्धन जी चाहेंगे तो उनको तो मिलेगी नहीं. राज्यवर्धन अपनी कुर्सी का ध्यान रखें. 

अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री विश्वेन्द्र सिंह राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत होगा. तैयारी जोरों पर चल रही हैं. मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने जनसुनवाई में आए परिवादियों की समस्या का मौके पर ही समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आज जनसुनवाई में बहुत कम लोग अपनी समस्या लेकर आए हैं.

जनसुनवाई में पर्यटन मंत्री ने निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें. ताकि आमजन को समय पर इन योजनाओं का लाभ मिले. उन्होंने कहा कि डीग-कुम्हेर क्षेत्र के गांव के खेतों में जलभराव की स्थिति होने के कारण अभी तक फसल बुबाई नहीं हो पा रही है. इसके लिए कृषि एवं जल संसाधन विभाग कार्य योजना बनाकर जलभराव से स्थाई समाधान करने के प्रयास करें. नदबई निवासी उदय सिंह चौधरी द्वारा पुरानी लाइसेंसी बंदूक का बेचकर नए हथियार क्रय करने के आवेदन पर जिला कलेक्टर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए. 

जनसुनवाई में जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीनिधि बीटी, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, नगर निगम आयुक्त अखिलेश पिप्पल, नगर विकास न्यास के सचिव कमलराम मीणा, जिला रसद अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन सुभाष गोयल सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही कुम्हेर और डीग के उपखंड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे.

 Rajasthan Political Crisis: गहलोत-पायलट का एकजुटता दिखाना कांग्रेस के अंदरूनी कलह का राजनीतिक विराम है- बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget