एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राहुल गांधी के आने से पहले गुर्जरों को मना लेना चाहती है सरकार, प्रतिनिधियों के साथ बैठक आज, ये हैं मांगें

Rajasthan: गुर्जर नेता विजय सिंह बैंसला ने मांगों को लेकर फिर अपनी बात दोहराई है. उनका कहना है कि जब तक हमें लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिल जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Rajasthan News: गुर्जर प्रतिनिधियों और राजस्थान सरकार के बीच अभी बातचीत जारी है. 30 नवंबर को शाम पांच बजे होने वाली बैठक टाल दी गई. अब यह बैठक आज सुबह 10 बजे होगी. बैठक विद्युत् भवन के गेस्ट हाउस हॉल (स्टेट मोटर गेरेज के पास) में बुलाई गई है. इसमें मंत्री बीडी कल्ला, राजेन्द्र यादव, अशोक चांदना, देवनारायण बोर्ड राजस्थान सरकार के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना सरकार की तरफ से मौजूद रहेंगे. जोगिंदर अवाना ने बताया कि बुधवार को बैठक नहीं हो सकी, लेकिन एक दिसंबर को होने वाली बैठक में बातचीत के जरिए हल निकलने की पूरी उम्मीद है. उन्होंने कहा कि अब कोई अड़चन नहीं आने वाली है.

मंत्री अशोक चांदना और देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह अवाना ने बताया था कि ज्यादातर मांगों पर सहमति है. एक बिंदु पर सहमति नहीं बन पाई है उसको लेकर परीक्षण करवाया जा रहा है और आज फिर बैठक है.  इस मामले पर गुर्जर नेता विजय बैंसला ने फिर अपनी बात दोहराई है. उन्होंने कहा है कि जब तक हमें लिखित में कोई बात नहीं मिल जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 30 नवंबर को बैठक न होने से थोड़ी तनाव वाली स्थिति बनी गई है, लेकिन अब अगली बैठक के आदेश के बाद दोनों तरफ से माहौल में नरमी है.

जल्द लागू हो मांग
अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के तहत आने वाले गुर्जर समेत पांच समुदाय के लोग आंदोलन कर रहे हैं. ये नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पांच फीसदी आरक्षण, छात्रों को छात्रवृत्ति, नौकरियों में पदोन्नति से संबंधित मुद्दों, गुर्जर समाज के कल्याण के लिए गठित देवनारायण बोर्ड के लिए बजट और पूर्व में हुए गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही वो इसे जल्द ही लागू करने की मांग भी कर रहे हैं.

सरकार के सिर पर बढ़ा 'बोझ'
पिछले दिनों गुर्जर नेता विजय बैंसला ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का विरोध किया था, तब सरकार ने इस बात इतनी गंभीरता से नहीं लिया. अब जब कांग्रेस आलकमान ने सरकार पर दबाव बनाया तो सबकुछ ठीक किया जा रहा है. सरकार ने इस मसले के हल के लिए पूरा तंत्र एक्टिव कर दिया है. कुछ दिन पहले ही सरकार ने ओबीसी आरक्षण का भी समाधान भी किया है, लेकिन इस मुद्दे को अगर हल नहीं किया गया तो सरकार के सिर पर दबाव का बोझ बढ़ता चला जाएगा. इसलिए ये बैठक लगातार आयोजित की जा रही हैं. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी. 

Rajasthan Politics: गहलोत-पायलट का सियासी विवाद सुलझाने जयपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल, क्या ले पाएंगे फैसला?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget