एक्सप्लोरर

Rajasthan News: दाम बढ़ने पर बढ़ा लहसुन का रकबा, बीते साल से 35-40 हजार हेक्टेयर होगी ज्यादा बुवाई

Hadoti News: राजस्थान के हड़ौती संभाग में किसानों को इस बार लहसुन के अच्छे दाम मिले हैं. इसी के चलते इस बार लहसुन की बुवाई में रकबा बढ़ गया है और इस बार 35 से 40 हजार हेक्टेयर ज्यादा बुवाई होगी.

Rajasthan News: राजस्थान के हाड़ौती (Hadoti) संभाग में खेती के लिहाज से काफी अच्छी सुविधाएं और अच्छी जमीनें हैं, जो सोना उगलती हैं. ऐसे में कोटा में लहसुन की पैदावार भी काफी अच्छी होती है. साथ ही साल 2023 में लहसुन की अच्छी पैदावार होने से किसानों को अच्छे दाम मिले, जिसके चलते साल 2024 में आने वाली फसल का रकबा बढ़ गया है.

दरअसल, बीते एक साल में लहसुन की खेती करने वाले किसान सड़कों पर आ गए थे, लेकिन इस बार अच्छा मुनाफा मिला है. सभी किसानों को उपज के अच्छे दाम मिले हैं. इसी के चलते इस बार लहसुन की बुवाई में रकबा 80 फीसदी बढ़ गया है. ऐसा भी माना जा रहा है कि इस बार भी दाम कम नहीं होंगे, लेकिन यदि रकबा बढ़ेगा तो हो सकता है कि दाम कुछ कम हो जाएं. पहले लहसुन सड़कों पर थे तो इस बार आसमान में देखे जा रहे हैं. साल 2022 में लहसुन का रकबा हाड़ौती संभाग में 51,448 हेक्टेयर था, जबकि इस बार इसमें बढ़ोतरी हुई है.

17 हजार प्रति क्विंटल हो गए लहसुन के भाव 
इस समय कोटा की मंडियों में किसानों को 17 हजार रुपये प्रति क्विंटल औसत भाव मिल रहा है. इसके साथ ही एशिया की सबसे बड़ी मंडी का गौरव प्राप्त कोटा की भामााशाह कृषि उपज मंडी से विदेश में लहसुन का एक्सपोर्ट हो रहा है. डिमांड भी लगातार आ रही है. बांग्लादेश और अन्य जगह से भी डिमांड है. विदेशों में लहसुन की डिमांड के चलते किसानों को दाम काफी अच्छे मिले हैं. हालांकि, दाम बढ़ने से महंगा बीज खरीदने को किसान इस बार मजबूर होंगे.

35 से 40 हजार हेक्टेयर में ज्यादा बुवाई होगी
उद्यानिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पी के सिंह के अनुसार साल 2022 में लहसुन का रकबा हाड़ौती संभाग में 51,448 हेक्टेयर था, जबकि इसमें बढ़ोतरी हुई है. वर्तमान में 84,164 हेक्टेयर एरिया में लहसुन की बुवाई किसान कर चुके हैं. यह बुवाई आगे और भी बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि बीते साल से करीब 33,000 हेक्टेयर ज्यादा एरिया में इस बार लहसुन की बुवाई अब तक हो चुकी है. उम्मीद है कि इस बार 35 से 40 हजार हेक्टेयर में ज्यादा बुवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'मेरे सिर से खून निकल रहा', ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, लाठी से की पिटाई
'मेरे सिर से खून निकल रहा', ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, लाठी से की पिटाई
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?

वीडियोज

₹1000 किराये में करोड़ों की Property? | Mumbai–Delhi की पगड़ी Property का पूरा सच | Paisa Live
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी |ABPLIVE
नकली दवा बनाने की कंपनी का पुलिस ने किया भंडफोड़ | Delhi Crime Branch | Cyber Cell
नकली IAS के निशाने पर लड़कियां
Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'मेरे सिर से खून निकल रहा', ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, लाठी से की पिटाई
'मेरे सिर से खून निकल रहा', ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, लाठी से की पिटाई
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
Year Ender 2025: इन आदतों ने बर्बाद कर दिया पूरा साल 2025, कहीं आप भी तो नहीं थे इनके शिकार?
इन आदतों ने बर्बाद कर दिया पूरा साल 2025, कहीं आप भी तो नहीं थे इनके शिकार?
बढ़ रहे चांदी के दाम, सिक्का खरीदें या डिजिटल गोल्ड में करें निवेश, क्या रहेगा फायदे का सौदा?
बढ़ रहे चांदी के दाम, सिक्का खरीदें या डिजिटल गोल्ड में करें निवेश, क्या रहेगा फायदे का सौदा?
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Embed widget