एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime: कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के नाम से 50 लाख की ठगी, चेयरमैन का पद दिलवाने का दिया झांसा, केस दर्ज

Rajasthan News: आरोपी ने मंत्री महेश जोशी को अपना समधी बताया और शख्स के कहा कि वह उसे चेयरमैन का पद दिलवा देगा, हालांकि महेश जोशी ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है.

Jaipur News: अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के नाम से एक पार्षद को निगम चेयरमैन बनाने का झांसा देकर उससे 50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. इस मामले में जयपुर के झोटवाड़ा थाने में FIR दर्ज हुई है. जानकारी के अनुसार, फतेहपुर सीकर निवासी विकायत हुसैन (34) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, विकायत हुसैन फतेहपुर सीकर के झोटवाड़ा स्थित 200 फीट बाईपास पर परिवार के साथ रहते हैं.

विकायत ने बताया कि उनके परिवारिक दोस्त सिराज के भाई की जयपुर चुंगी नाका दिल्ली रोड पर दरगाह है, उस दरगाह की कमेटी के मसले को लेकर साल-2019 में सिराज ने उन्हें नितम शर्मा नाम के व्यक्ति से मिलने भेजा था. इसी दौरान दरगाह के काम के सिलसिले में मिलने के कारण नितम शर्मा से उनकी जान-पहचान हो गई. दरगाह के मसले को लेकर नितम शर्मा ने कई बार उन्हें कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के पास भी भेजा था, महेश जोशी को नितम शर्मा ने अपना समधी बताया था. 

चेयरमैन बनाने के नाम पर ठगे 50 लाख
विकायत द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार विकायत ने आरोपी नितम शर्मा से कहा कि आप मेरी बुआ के लड़के आबिद अली परिहार, जो फतेहपुर से 5-6 बार पार्षद हैं, उन्हें किसी बोर्ड या निगम का चेयरमैन बनवा दो जिस पर नितम शर्मा ने कहा कि मैं देखता हूं, सितम्बर-2021 में नितम शर्मा ने उन्हें जयपुर बनीपार्क होटल उम्मेद पैलेस में कॉल करके बुलाया. नितम के कहने पर विकायत अपनी बुआ के पार्षद बेटे आबिद और 4-5 अन्य लोगों के साथ नितम से मिलने होटल गए. 

उन्होंने कहा कि वह नितम शर्मा से मिले भी और नितम शर्मा के साथ रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंत्री महेश जोशी के घर भी गए. नितम ने उन्हें महेश जोशी से मिलवाया और आबिद का परिचय करवाकर उसका राजनीतिक बायोडाटा महेश जोशी को दे दिया और फिर उन्हें चेयरमैन बनाने का झांसा देकर उनसे 50 लाख रुपए ठग लिये. वहीं, जब इस मसले पर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी से पूछा गया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: 'राजस्थान के होकर भी उन्होंने सहयोग नहीं किया', महेश जोशी का गजेंद्र सिंह शेखावत पर पलटवार

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: यात्रियों से भरी बस पर बदमाशों ने बोला धावा, मारपीट और लूटपाट की कोशिश
डूंगरपुर: यात्रियों से भरी बस पर बदमाशों ने बोला धावा, मारपीट और लूटपाट की कोशिश
Jodhpur News: जोधपुर में टैंकर माफिया की अब खैर नहीं! प्रशासन का फुल एक्शन प्लान तैयार
जोधपुर में टैंकर माफिया की अब खैर नहीं! प्रशासन का फुल एक्शन प्लान तैयार
Rajasthan News: अशोक गहलोत ने NEET पेपर लीक पर केंद्र को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
अशोक गहलोत ने NEET पेपर लीक पर केंद्र को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव पर सियासत तेज, मंत्री बोले- OBC आरक्षण बिना कांग्रेस हां करे तो चुनाव को तैयार
राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव पर सियासत तेज, मंत्री बोले- OBC आरक्षण बिना कांग्रेस हां करे तो चुनाव को तैयार

वीडियोज

Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री ने बढ़ाई excitement, comic villain role और फीस की चर्चा तेज
Varun Dhawan की फिल्म पर छिड़ा बड़ा विवाद, ‘Chunari Chunari’ गाने को लेकर भिड़े Vashu Bhagnani और Tips Music
Mouni Roy और Disha Patani की सीक्रेट शादी की वायरल खबर ने मचाई हलचल, सामने आया सच
Shehnaaz Gill का RCB cricketer Devdutt Padikkal संग जुड़ा नाम, dating rumours ने मचाई हलचल
Amjad Khan की आखिरी सांसों को याद कर भावुक हुए बेटे Shadaab Khan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल
अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल
'मैं उनकी सपोर्ट सिस्टम...', युजवेंद्र चहल संग रिलेशनशिप में थीं आरजे महवश? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
'मैं उनकी सपोर्ट सिस्टम...', युजवेंद्र चहल संग रिलेशनशिप में थीं आरजे महवश? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
तो क्या नवंबर 2026 में खत्म हो रही है दुनिया? अगर सच हुई ये भविष्यवाणी तो कभी नहीं आएगा 2027, खौफ में लोग
तो क्या नवंबर 2026 में खत्म हो रही है दुनिया? अगर सच हुई ये भविष्यवाणी तो कभी नहीं आएगा 2027, खौफ में लोग
Hotel Safety Tips: टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget