एक्सप्लोरर

Dalit Politics: राजस्थान का एक साल वाला वो पहला दलित मुख्यमंत्री, जिसकी एक गलती पर आलाकमान ने छीन ली कुर्सी

Rajasthan News: भरतपुर के रहने वाले पहाड़िया ने राजस्थान के बाहर भी अपने सूझ-बूझ का राजनीतिक जलवा दिखाया था. हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्ननाथ पहाड़िया को जवानी के दिनों में जो कद मिला था, उसका कोई लाभ नहीं उठा पाए. 

Jagannath Pahadia: राजस्थान में आलाकमान को नाराज करके कोई भी सीएम लम्बे समय तक टिक नहीं पाया. इसका सबसे बड़ा उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री जगन्ननाथ पहाड़िया (Jagannath Pahadia) हैं. उनकी एक छोटी सी गलती ने उन्हें सीएम की कुर्सी से हमेशा के लिए दूर कर दिया था. जानकार बताते हैं कि महादेवी वर्मा के बारे में पहाड़िया का एक बयान उनपर बड़ा भारी पड़ गया था, जबकि उन दिनों उनके राजनीतिक कॅरियर का ग्राफ काफी उफान पर था. लेकिन इस घटना के बाद चार बार लोकसभा सदस्य और चार बार के विधायक रहे जगन्ननाथ पहाड़िया राजस्थान की राजनीति से दूर ही हो गए. 

दरअसल, उनकी इस गलती पर आलाकमान ने उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें राजस्थान से बाहर की राजनीति में भेज दिया था. जगन्ननाथ पहाड़िया का जन्म 15 जनवरी 1932 को राजस्थान में भरतपुर के भूसावर में  हुआ था. वहीं, 19 मई 2021 को उम्र 89 साल की उम्र में हरियाणा के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था. मरते दम तक भरतपुर ही उनकी कर्मभूमि रही. चूंकि, जगन्ननाथ पहाड़िया दलित समुदाय से आते थे, इसलिए यहां की राजनीति में उनका नाम समय-समय पर आ ही जाता है.

पहले दलित और अब तक के आखिरी दलित सीएम

पूर्व मुख्यमंत्री जगन्ननाथ पहाड़िया (Jagannath Pahadia) राजस्थान के पहले और अबतक के आखिरी दलित मुख्यमंत्री रहे. उनके बाद से कांग्रेस ने राजस्थान में किसी दलित को मुख्यमंत्री नहीं बनाया. 26 वर्ष की उम्र में ही जगन्ननाथ पहाड़िया (Jagannath Pahadia) लोकसभा में पहुंच गए थे. चार बार सांसद रहे और चार बार विधायक भी. केंद्र में मंत्री उसके बाद बिहार-हरियाणा के राज्यपाल भी रहे.

दरअसल, उन्हें मुख्यमंत्री बनकर कांग्रेस उत्तर भारत में दलितों को साधना चाह रही थी, लेकिन जगन्ननाथ पहाड़िया कुछ ऐसा नहीं कर पाए, जिसे कांग्रेस आगे बढ़ा सकती. जानकार बताते हैं कि पहाड़िया दलितों के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाए थे.

इसलिए गई थी कुर्सी

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि पहाड़िया को कुर्सी पर लाने वाले खुद संजय गांधी थे. जगन्ननाथ पहाड़िया (Jagannath Pahadia) संजय गांधी के करीबी माने जाते थे. जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 1981 को जयपुर में रविन्द्र मंच पर एक कार्यक्रम में महादेवी वर्मा मुख्य अतिथि और पहाड़िया अध्यक्ष थे. पहाड़िया ने मंच पर बोलते हुए कहा था कि महादेवी वर्मा की कविताएं मेरे कभी समझ नहीं आईं कि वे क्या कहना चाहती हैं.

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कह दिया था कि साहित्य ऐसा हो कि जो सबके समझ में आना चाहिए. इसके बाद लेखकों की मंडली ने इंदिरा गांधी से जमकर शिकायत की. इसके बाद आलाकमान ने पहाड़ियां को हटा दिया था. हालांकि, जानकारों का कहना है कि इसकी पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी, इसके पीछे कई और भी कारण थे.

ज्यादा मिला लेकिन कद बना नहीं पाए

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ बताते हैं कि जगन्ननाथ पहाड़िया को उस दौर में मुख्यमंत्री बनाया गया था, जब उत्तर भारत में कोई मजबूत दलित नेता नहीं था. लेकिन, उस अवसर का लाभ जगन्ननाथ पहाड़िया नहीं उठा पाए. हालांकि, दलित समाज को भी उनसे बहुत उम्मीदें थी. पहाड़िया उनके लिए भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए.

कांग्रेस ने उनपर बड़ा भरोषा दिखाया था. वहीं, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द चोटिया का मानना है कि जगन्ननाथ पहाड़िया एक ऐसे दौर में  मुख्यमंत्री बने थे, जब कांग्रेस आलाकमान बहुत मजबूत हुआ करता था. चोटिया का मानना है कि अगर जगन्ननाथ पहाड़िया को थोड़ा और समय मिलता तो कुछ और बेहतर करने का समय मिलता. भरतपुर के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कल्याण का कहना है कि जगन्ननाथ पहाड़िया भरतपुर के लिए भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए. बस यह कहने के लिए होता है कि भरतपुर से कोई व्यक्ति सीएम रहा है.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Politics: सचिन पायलट के हर कदम पर बारीकी से नजर रख रही कांग्रेस, जानें क्या है वजह

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget