एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: हाड़ौती की धरती से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, ERCP परियोजना पर मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर बोला हमला

Baran News: ईआरसीपी को केन्द्र सरकार द्वारा लागू नहीं करने को लेकर आज बारां जिला मुख्यालय से कांग्रेस पार्टी द्वारा जन जागरण अभियान की शुरूआत की गई.

Congress Jan Jagran Abhiyan: राजस्थान के 13 जिलों के लिए जीवनदायिनी माने जाने वाली पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को केन्द्र सरकार द्वारा लागू नहीं की गई. इसको लेकर आज बारां जिला मुख्यालय से कांग्रेस पार्टी द्वारा जन जागरण अभियान की शुरूआत की गई. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेता बारां पहुंचे. यहां जनसभा में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. 

दरअसल, कोटा संभाग हमेशा से ही बीजेपी का गढ रहा है और यहां विपरीत परिस्थितियों में भी बीजेपी का कमल खिलता है, लेकिन इस बार बीजेपी के गढ़ में ही कांग्रेस घेरने की तैयारी कर रही है. कार्यकर्ताओं को भी सीधा संदेश दिया जा रहा है कि एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए उनकी भूमिका अहम है. वहीं दूसरी और बारां से आने वाले गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के सामने भी अपनी तीन विधानसभा को बचाए रखने की चुनौती होगी.

जन जागरण अभियान में ये नेता बारां पहुंचेगे
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि ईआरसीपी परियोजना को केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर बारां जिले से जन जागरण अभियान की शुरूआत की गई. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित अनेक कांग्रेस नेता बारां पहुंचे.

3 जिलों के लिए जीवनदायिनी है
यह कार्यक्रम बारां जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय के पीछे डोल मेला तालाब परिसर में आयोजित किया गया. ईआरसीपी परियोजना राजस्थान के झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, अजमेर एवं टोंक 13 जिलों के लिए जीवनदायिनी है और इस परियोजना से वर्ष 2051 तक इन जिलों को सिंचाई एवं पेयजल हेतु पानी की पूर्ति होनी है.

पांच वर्ष पहले किया था वादा 
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि यह परियोजना कालीसिंध, पार्वती, मेज और चाकन उप-बेसिनों में उपलब्ध अधिशेष मानसूनी पानी का उपयोग करके और इसे बनास, गंभीरी, बाणगंगा के पानी की कमी वाले उप-बेसिनों में मोड़कर चंबल बेसिन के भीतर पानी पहुंचाया जाएग.  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश में विगत विधानसभा चुनावों से पूर्व ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने का वादा राजस्थान की जनता के साथ किया था. किन्तु पांच वर्ष बीतने के बावजूद केन्द्र की बीजेपी सरकार ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा प्रदान नही कर प्रदेश की जनता के साथ वादा खिलाफी की है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कोटा में प्रेमी संग भागी 6 बच्चों की मां, गम में पति ने उठाया ये खौफनाक कदम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget