एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के इन कमर्चारियों को मिल रही छुट्टी, जानें क्या है वजह

Delhi Polls 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के देखते हुए राजस्थान सरकार ने अपने कुछ अधिकारियों को 5 फरवरी को छुट्टी देने का फैसला किया है. ये वो अधिकारी हैं जो दिल्ली के मतदाता हैं.

Delhi Polls 2025: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा. उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर आशीष कुमार ने बताया कि जयपुर जिले में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी जो दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैं.

राजस्थान सरकार ने उन्हें दिल्ली विधानसभा आम चुनाव के मतदान दिवस 5 फरवरी को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश समस्त विभागाध्यक्षों दिये हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम का राजनैतिक तौर पर यहां पर बड़ा असर पड़ता है. 

इन्हे किया गया है प्राधिकृत

उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में कार्यरत अधिकारी या कर्मचारी, जो दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता है. द्वारा आवेदन करने पर सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के लिए संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, विभिन्न विभागों, उपक्रमों, बोर्ड, निगमों आदि के विभागाध्यक्षों को प्राधिकृत किया गया है.

इसी के साथ श्रम विभाग द्वारा दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के निजी औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों के मतदाताओं तथा जयपुर जिले के ऐसे कार्मिक जो दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता है. उन्हें उनके क्षेत्र में मतदान दिवस दिनांक 5 फरवरी 2025 के लिए सभी संस्थानों में कार्यरत सभी कामगारों को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है, सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के लिए विनिर्दिष्ट किया गया है.

राजस्थान के नेताओं ने संभाली है कमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजस्थान के कई दिग्गज नेता प्रचार में लगे है. कई को स्टार प्रचारक भी बनाया गया है. बीजेपी ने डॉ सतीश पूनियां, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवां, डॉ अलका गुर्जर को लगाया गया है. वहीँ, कांग्रेस की तरफ से अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कई नेता चुनाव प्रचार में लगे हैं. 

ये भी पढ़ें: नाबालिग से रेप की कोशिश के दोषियों को कड़ी सजा, 20 साल का कठोर कारावास और आर्थिक दंड

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget