एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023 भरतपुर और डीग जिले में बीजेपी ने 1-1 सीट पर प्रत्याशी घोषित किया, पार्टी में उठा विरोध

Rajasthan Elections 2023: भरतपुर जिले की वैर विधानसभा पर बीजेपी ने पूर्व सांसद बहादुर कोली को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. डीग जिले की नगर विधानसभा सीट पर जवाहर सिंह बेढम को प्रत्याशी बनाया है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव का बिगुल बज गया है 25 नवम्बर को मतदान होगा. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई है. भरतपुर जिले में प्रत्याशी घोषित करने में बहुजन समाज पार्टी आगे है. बहुजन समाज पार्टी ने भरतपुर और डीग जिले में दो -दो प्रत्याशी घोषित कर दिए है. बीजेपी ने दोनों जिलों में 1 - 1 प्रत्याशी घोषित किया है. कांग्रेस पार्टी दोनों पार्टियों से पीछे है अभी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किये है. 
बहुजन समाज पार्टी ने भरतपुर जिले की नदबई और बयाना -रूपवास पर प्रत्याशी घोषित किये. नदबई विधानसभा से खेमकरण तौली और बयाना -रूपवास सीट पर मदन मोहन भंडारी को अपना प्रत्याशी बनाया है. डीग जिले की नगर विधानसभा सीट पर खुर्शीद अहमद और कुम्हेर -डीग विधानसभा पर हरिओम शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है. 
भारतीय जनता पार्टी ने भरतपुर और डीग जिले में 1 - 1 विधानसभा पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. भरतपुर जिले की वैर विधानसभा पर बीजेपी ने पूर्व सांसद बहादुर कोली को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. डीग जिले की नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी जवाहर सिंह बेढम को बनाया है. 
 
बीजेपी द्वारा घोषित दोनों प्रत्याशियों का विरोध शुरू 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित दोनों विधानसभा सीट वैर और नगर पर विरोध शुरू हो गया है. नगर विधानसभा सीट से दो बार रही बीजेपी विधायक अनीता सिंह और बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह फौजदार जवाहर सिंह बेढ़म का विरोध कर रहे है. दोनों ने ही नगर विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. नगर विधानसभा सीट पर विरोध को देखते हुए बीजेपी की मुश्किल कड़ी हो गई है. वैर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने बहादुर कोली को अपना प्रत्याशी बनाया है. बहादुर कोली दो बार बीजेपी से संसद और दो बार विधायक का चुनाव जीत चुके है लेकिन इस बार बहादुर कोली का भी वैर में विरोध शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता कोमल महावर ने बहादुर कोली का विरोध करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है. 
 
कांग्रेस पार्टी ने अभी नहीं की प्रत्याशियों की घोषणा  
 
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. कांग्रेस पार्टी में ऐसा विरोध भी देखने को नहीं मिल रहा है क्यों की कांग्रेस के प्रत्याशी लगभग तय माने जा रहे है जैसे कुम्हेर - डीग विधानसभा से विश्वेन्द्र सिंह ही चुनाव लड़ेंगे वैर विधानसभा सीट पर भजन लाल जाटव को ही अपना प्रत्यशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारेगी भरतपुर से डॉ. सुभाष गर्ग ही कांग्रेस के या लोकदल से गठबंधन होता है तो लोकदल के प्रत्यशी होंगे. 
 
अब देखने वाली बात यह होगी की भारतीय जनता पार्टी बागी होकर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को कैसे रो पायेगी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी दो ही सीट पर प्रत्याशी घोषित किये गए है और विरोध शुरू हो गया है अभी और विधानसभा सीटों पर भी अगर ऐसा ही विरोध देखने को मिला तो बीजेपी की रह मुश्किल हो जाएगी.     
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget