एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, 'राजस्थान के कोने-कोने में घूम रहे, जैसे सीएम ढूंढ रहे हैं...'

Rajasthan Elections 2023 News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के सागवाड़ा में आयोजित एक चुनावी सभी में बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश में यह पार्टी पूरी तरह बिखरी हुई है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Elections 2023) को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को सागवाड़ा में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि जब चुनाव आता है तो बीजेपी की धर्म की बात करने लगती है. 

प्रियंका गांधी ने कहा, ''जब चुनाव आता है बीजेपी धर्म की बात करती है. हमलोग सब धार्मिक हैं. राजनीति में अगर आपके धर्म का इस्तेमाल हो रहा है. राजनीति का मतलब दिल में सेवा भाव हो, कांग्रेस सेवा की राजनीति करती है. इंदिरा गांधी को पूरे देश ने अपना परिवार माना था. आज भी हम इंदिरा गांधी को याद कर रहे हैं.''

जनता सोच-समझकर करे निर्णय- प्रियंका 
कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ''सरकारें 5 साल में बदल जाती हैं. जनता तय करती है कि हमारा नेता कौन होगा, जनता को चुनाव में विवेक से सोचना चाहिए. आजकल धर्म और जाति के आधार पर राजनीति चल रही है. आजकल धर्म के नाम पर लोग वोट मांग रहे हैं.'' प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको एक बहुत बड़ा निर्णय करना है. आप सोच समझकर निर्णय करेंगे तो आप ऐसी सरकार चुनेंगे जो आपके लिए काम करेगी.

बिखरी हुई है बीजेपी- प्रियंका
बीजेपी पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा, ''राजस्थान में बीजेपी बिखरी हुई पार्टी है. उनसे पूछिए कि कौन सीएम हैं तो उसका जवाब नहीं दे सकती है. पीएम मोदी कोने-कोने में घूम रहे हैं जैसे अपना सीएम ढूंढ रहे हैं. अपने नेता में खुद ही विश्वास नहीं है. अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं. दिल्ली से तो सरकार चलाने नहीं आएंगे. अपने नेताओं को परे कर दिया है, अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं.''

बीजेपी की नियत नहीं है ठीक- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने हमला जारी रखते हुए कहा, ''बीजेपी आपके सामने भाषण और घोषणाएं करती है. उससे आपको पता चल जाना चाहिए कि उसकी नियत ठीक नहीं है. सीएम गहलोत की सरकार देखी है आपने. सीएम गहलोत ने कहा कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे मैं देते-देते नहीं थकूंगा.''

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Elections 2023: 'एक बार वोट दिया तो पांच साल देखने भी नहीं आते...' सूरसागर में हो रहा चुनावों का बहिष्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget