एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में थमा चुनावी शोर, पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक... बीजेपी-कांग्रेस के इन दिग्गजों ने झोंकी ताकत

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है. ऐसे में गुरुवार 23 नवंबर की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया. क्योंकि मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद कर दिए जाते हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कई दिनों से राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे. पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था. 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता अपनी जीत पक्की करने के लिए लगातार जनता से संपर्क कर रहे हैं. चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का प्रदेश में रोड शो हुआ. जिसमें काफी लोग शामिल हुए.

बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान हुंकार भरी. तो वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी सभा कर के जनता को रिझाने की कोशिश की लेकिन आज यानी गुरुवार (23 नवंबर) की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया. 

दरअसल, राजस्थान में 199 सीटों पर 25 नवंबर को होना है. ऐसे में मतदान के 48 घंटे पहले चुनावी शोर थम गया. लेकिन प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकते हैं. प्रत्याशी बिना शोर किए जनता से मिल सकते हैं. वह डोर टू डोर कैंपेन कर सकते हैं और जनता को अपने हक में वोट देने के लिए कायल कर सकते हैं.  राजनीतिक दलों के प्रत्याशी ढोल, डीजे, शोर शराबा, किए बिना मतदान को लेकर रणनीति तैयार कर सकते हैं और वह जनता से उनके घर जाकर मिल सकते हैं. चुनाव प्रचार थम जाने के बाद प्रत्याशी जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे. तो वहीं आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता जनसभा, रैलियां और रोड शो कर मतदाताओं को रिझाने पर जोर लगाते दिखे. 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने भरा हुंकार

बता दें कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने जमकर जनता को संबोधित किया और जनता का रिझाने पर जोर लगाते दिखे. इस बीच प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत सभाएं करते हुए जोधपुर पहुंचे. जहां सीएम ने घंटाघर, जोधपुर, सूरसागर और सरदारपुरा विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. बता दें कि जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से सीएम गहलोत खुद कांग्रेस प्रत्याशी हैं. जबकि, घंटाघर में सभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मुफ्त अनाज की योजना को बढ़ा दिया है. साथ ही किसान निधि योजना को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है. उन्होंने कहा कि आखि हमसे क्या परेशानी है. बीजेपी वालों की बौखलाहट साफ नजर आ रही है. 

पीएम मोदी का रोड शो, देखने उमड़ी भीड़ 

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने जयपुर में रोड शो किया. जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई थी. चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने 21 नवंबर को जयपुर में रोड शो किया. इस दौरान रोड शो के लिए उमड़ी भीड़ ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. पीएम जब खुली जीप में निकले थे तो लोगों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा था. पीएम मोदी ने सोमवार (20 नवंबर) को बीकानेर में बीजेपी के उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया. बता दें कि पीएम मोदी राजस्थान में चुनाव को ध्यान में रखकर कई चुनावी रैलियां कर चुके हैं. पीएम मोदी सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान सरकार पर हमलावर दिखे थे. पीएम मोदी ने दावा किया था कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने वाली है. 

सीएम योगी का कांग्रेस पर वार 

चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले राजस्थान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कई सभाएं की. सीएम योगी 22 नवंबर को जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने जहां कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया तो वहीं बुल्डोजर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह जोधपुर में दंगाई तलवारें लहरा रहे थे अगर यूपी में ये होता तो मेरा बुल्डोजर इन्हें ठीक कर देता. योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान 2014 से पहले की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला.

डोर टू डोर कर सकेंगे चुनाव प्रचार 

बता दें कि राजस्थान में चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले सभा राजनीतिक दलों ने अपना पूरा जोर लगाया. खासतौर पर बीजेपी और कांग्रेस ने जोर लगाया. चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनावी सभा को संबोधित किया. अगर बात करें बीजेपी की तो पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ जैसे कई दिग्गज नेता चुनावी प्रचार में अपने दम लगाते दिखे. तो वहीं कांग्रेस ने भी अपने कई स्टार प्रचारकों को चुनावी प्रचार के लिए राजस्थान में उतारा था. जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश ने भी राजस्थान में चुनावी प्रचार के दौरान हुंकार भरी. फिलहाल आज यानी गुरुवार (23 नवंबर) की शाम बजे से चुनावी प्रचार का शोर थम गया लेकिन इसके बाद भी प्रत्याशी घर-घर जाकर जनता से संपर्क कर सकते हैं लेकिन शोर नहीं कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में शाम 6 बजे थमेगा प्रचार-प्रसार, गाइडलाइन जारी, जानिए- प्रत्याशी अब क्या कर सकते हैं और क्या नहीं?

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget