एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 7 गारंटियों के जरिए दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में कांग्रेस, CM गहलोत बोले- 'उनके पास ED है तो हमारे पास...'

Rajasthan Elections: CM गहलोत ने कहा, राजनीतिक लाभ के लिए BJP ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया. सीएम ने आगे कहा अमित शाह को राज्य के मुद्दों के बारे में जानकारी नहीं है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) राज्य की जनता के लिए घोषित सात गारंटी पर चुनाव लड़ेगी. यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में प्रेस कांफ्रेंस में अशोक गहलोत ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राज्य के मुद्दों की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से सात अहम गारंटी का वादा किया गया है और जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो गारंटी शिविर लगाए जाएंगे.

दरअसल, इस दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर दो करोड़ लोगों तक पहुंचने का इरादा रखते हुए पूरे राजस्थान में एक हजार गारंटी शिविर लगाए जाएंगे. गहलोत ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में और भी घोषणाएं की जाएंगी. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव अभियान राजस्थान के वास्तविक मुद्दों पर केंद्रित होगा.

'उनके पास ईडी और हमारे पास सात गारंटी है'
बता दें कि राजस्थान में मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह की तीन रैलियों के बयानों का जवाब देते हुए सीएम गहलोत ने राज्य के मुद्दों पर अमित शाह की समझ पर सवाल उठाया. सीएम ने कहा कि अमित शाह को राज्य के मुद्दों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा. साथ ही राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनके पास ईडी है और हमारे पास सात गारंटी है.

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर साधा निशाना
सीएम गहलोत ने जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने में सक्षम नहीं हैं. उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणियों के लिए भी राठौड़ पर निशाना साधा. राठौड़ ने कांग्रेस नेतृत्व को राष्ट्रविरोधी और स्वार्थी बताया था. इससे पहले गारंटी यात्रा के शुभारंभ पर गहलोत ने रोड शो किया. यात्रा मोती डूंगरी गणेश मंदिर से शुरू हुई और पंचवटी सर्कल, पिंक स्क्वायर मॉल, घाटगेट, सांगानेरी गेट, गोविंद देवजी मंदिर, बड़ी चौपड़ से होते हुए छोटी चौपड़ पर खत्म हुई.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में अमित शाह का चुनाव प्रचार, बोले- 'प्रदेश में जादूगर ने गुम कर दिए बिजली और रोजगार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget