एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में अमित शाह का चुनाव प्रचार, बोले- 'प्रदेश में जादूगर ने गुम कर दिए बिजली और रोजगार'

Rajasthan Elections 2023: उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी का अपमान किया. शाह ने कहा, ‘मोदी सरकार में 27 प्रतिशत मंत्री ओबीसी से हैं. हमारे 303 सांसदों में से 29 प्रतिशत (84) ओबीसी से हैं.

Rajasthan Election 2023 News: केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में मौजूदा अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य में कानून-व्यवस्था, बिजली और पिछली बीजेपी सरकार द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य सुविधाएं 'गुम' हो गईं. इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,‘‘यह तो कोई जादूगर ही कर सकता है.’’

शाह ने मंगलवार को कुचामन, मकराना एवं परबतसर में जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार 'सबसे भ्रष्ट' है और वह 'तुष्टिकरण की सभी सीमाएं' लांघ चुकी है. उन्होंने कांग्रेस पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान करने का आरोप लगाया और लोगों से राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का लक्ष्य अपने बेटे राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने कहा,‘‘लेकिन वे अपने बेटों को 'लॉंच' करने में असमर्थ हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 'चंद्रयान' लॉन्च किया और चंद्रमा पर तिरंगा फहराया.’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी का अपमान किया और राहुल गांधी ने मोदी की जाति को 'चोर' कहा. शाह ने कहा,‘‘मोदी सरकार में 27 प्रतिशत मंत्री ओबीसी से हैं. हमारे 303 सांसदों में से 29 प्रतिशत (84) ओबीसी से हैं. इसी तरह, हमारे 1,358 विधायकों में से 27 फीसदी ओबीसी से हैं और 163 एमएलसी में से 40 फीसदी पिछड़े वर्ग से हैं.'

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया, ''राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की जाति को चोर कहा . कांग्रेस पार्टी ने अपने ही नेताओं का अपमान करने का काम, पिछड़ा वर्ग के नेताओं का अपमान करने का काम किया है.’’ उन्होंने उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड, विभिन्न सांप्रदायिक घटनाओं, अवैध खनन और भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने की घटनाओं के हवाले से राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधा.

शाह ने कहा,‘‘अशोक गहलोत जी को कांग्रेस के उनके प्रशंसक जादूगर कहते हैं .. जादूगर तो वह हैं ही. कोई मुख्यमंत्री ऐसा जादू नहीं कर सकता. उन्होंने जादू कर राजस्थान में बिजली गुम कर दी, जो स्वास्थ्य सुविधाएं पिछली वसंधुरा राजे सरकार में बहुत आगे बढ़ी थीं, उसे उन्होंने गुम कर दिया, रोजगार और कानून-व्यवस्था भी उन्होंने गुम कर दी... इतनी सारी चीजें तो केवल जादूगर ही गुम कर सकता है. और कोई नहीं कर सकता.’’

कथित 'लाल डायरी' प्रकरण को लेकर गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,‘‘लाल रंग देखकर गहलोत जी भड़क जाते हैं. कुछ भी लाल हो, गहलोत जी को उसमें लाल डायरी ही नजर आती है, और कुछ नजर नहीं आता.’’ बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का आरोप है कि इस डायरी में मुख्यमंत्री के अवैध वित्तीय लेनदेन का विवरण है.

शाह ने कांग्रेस पर 70 साल तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा,‘‘550 साल से ज्यादा समय से प्रभु श्री राम अपमानित अवस्था में थे. 70 साल से से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी . (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी ने इसका भूमि पूजन किया और 22 जनवरी 2024 को इसकी प्राण प्रतिष्ठा भी मोदी जी करने वाले हैं.’’ उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा,‘‘चुनाव के बाद आप अयोध्या का टिकट करवा लीजिए, क्योंकि रामलला भव्य मंदिर में विराजने वाले हैं.’’

शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी न देश को सुरक्षित रख सकती है, न देश को समृद्ध कर सकती है और न ही देश को दुनिया में गौरव दिला सकती है. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने नई संसद बनाई, कर्तव्य पथ बनाया.. भारत के तिरंगे को चंद्रमा पर ले जाने का काम उन्होंने किया. बीजेपी नेता ने कहा कि गहलोत सरकार ने रामनवमी और महावीर जयंती के जुलूस पर प्रतिबंध लगाने का काम किया लेकिन कोटा में पीएफआई को रैली निकालने की अनुमति दे दी.

उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही थी जिसने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाया और उसके सदस्यों को जेल में डाला. अवैध खनन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,‘‘ अवैध खनन इस सीमा तक बढ़ा कि एक संत ने आत्मदाह कर भूमि की रक्षा के लिए जान दे दी. फिर भी गहलोत की आंखें नहीं खुलीं.’’

उन्होंने राज्य की जनता को आश्वासन दिया कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर ढाई साल में सभी घरों में नल का जल उपलब्ध करा दिया जाएगा. शाह ने यह भी कहा कि 2004 से 2014 तक पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने राजस्थान को दो लाख करोड़ रुपये दिए, जबकि मोदी सरकार ने 2014 से 2023 तक 8.71 लाख करोड़ रुपये दिए और नौ वर्षों में छह लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं यहां जमीन पर उतारीं.

उन्होंने लोगों से इस साल विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को वोट देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस बार तीन दिवाली होंगी, पहली दिवाली के दिन, दूसरी जब तीन दिसंबर को वोटों की गिनती के दिन बीजेपी को जनादेश मिलेगा और तीसरी 22 जनवरी को जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इन रैलियों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, अन्य नेता और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी उम्मीदवार भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: MP News: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल की कार का एक्सीडेंट, हादसे में 5 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget