एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधायकों को सताने लगा आचार संहिता का डर, आधे-अधूरे कामों का करने लगे उद्घाटन

Bharatpur News: राजस्थान में आचार संहिता लगने के डर से भरतपुर में कॉलेज की नई बिल्डिंग का 40 प्रतिशत काम पूरा होते ही क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह उद्घाटन करने पहुंचे तो छात्रों ने जमकर विरोध किया.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में कभी भी विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है और आचार संहिता लग सकती है. ऐसे में प्रदेश के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण करने में लगे हुए हैं. जिससे उनके नाम की पट्टिका लग सके और उसे वह आगामी चुनावों में लोगों को अपने द्वारा कराये गए विकास कार्यों में गिना सके. 

भरतपुर जिले की रूपवास-बयाना विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई थी और रूपवास में कॉलेज शुरू भी हो गया है. कॉलेज की नई बिल्डिंग बन रही है और अभी 40 प्रतिशत ही काम हुआ है. कॉलेज की बिल्डिंग को तैयार होने में अभी कई महीने लग जायेंगे. ऐसे में विधायक को चुनाव की आचार संहिता का डर सताने लगा है और कॉलेज की अधूरी बिल्डिंग के लोकार्पण का कार्यक्रम रख दिया. 
 
छात्रों ने उद्घाटन कार्यक्रम का किया विरोध
जब कॉलेज की बिल्डिंग के लोकार्पण के बारे में कॉलेज के छात्रों को पता लगा तो वह कॉलेज की बिल्डिंग पर पहुंचे और कॉलेज प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कॉलेज के छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने छात्रों को अपनी हिरासत में ले लिया. गौरतलब है कि, लगभग 14 महीने पहले राजकीय महाविद्यालय की बिल्डिंग के बनने का काम शुरू हुआ था. सरकार की तरफ से बिल्डिंग निर्माण के लिए 14 महीने का समय का दिया गया था. 14 महीने बीत जाने के बाद भी बिल्डिंग का सिर्फ 40 प्रतिशत काम हुआ है. अब इस बीच विधानसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है और कुछ दिनों में आचार संहिता लगने वाली है. जिसके बाद किसी भी विकास कार्य का लोकार्पण नहीं होगा.
 
10 छात्रों को हिरासत में लिया गया
इस लिए रूपवास- बयाना विधायक अमर सिंह ने आचार संहिता लगने से पहले ही अधूरी बिल्डिंग का लोकार्पण करने की घोषणा कर दी, जिसके लिए प्रशासन द्वारा गुरुवार को बिल्डिंग लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया. वहीं जब कॉलेज के छात्रों को पता लगा कि विधायक अधूरी बिल्डिंग का लोकार्पण कर रहे हैं, तो छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों द्वारा विधायक और सरकार के खिलाफ नारेबाजी वहां मौजूद रूपवास पुलिस को नागवार गुजरी जिसके बाद उन्होंने 10 छात्रों को हिरासत में ले लिया. रूपवास थानाधिकारी बनी सिंह ने बताया कि, रूपवास के सरकारी महाविद्यालय की बिल्डिंग उद्घाटन विधायक अमर सिंह के द्वारा कराने का कार्यक्रम था, जिसमें कॉलेज के छात्र विरोध कर रहे थे. इस वजह से 10 छात्रों को शांतिभंग की धारा में हिरासत में लिया गया है. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget