एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: जयपुर जिले की इन 5 सीटों पर कांटे की है टक्कर, निर्दलीयों से बीजेपी-कांग्रेस को रहना होगा संभलकर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की राजधानी जयपुर की 19 में से पांच विधानसभा सीटों पर मुकाबला बेहत ही रोचक हो गया है. इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. जयपुर जिले में 19 विधानसभा की सीटें हैं. जिनमें इस बार पांच सीटें ऐसी हैं, जहां पर मुकाबला बहुत टक्कर का हो गया है. एक तरफ जहां कांग्रेस के लिए वापसी की तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत बरकरार रखने की चुनौती है. रोचक बात यह है कि इन पांच सीटों में से कई पर नए चेहरे हैं तो मालवीयनगर विधानसभा सीट पर पुराने चेहरे आमने-सामने हैं. इसलिए इन सीटों पर लड़ाई बहुत टक्कर की हो गई है. कांग्रेस ने इन सीटों पर अपने सभी दिग्गजों को प्रचार के लिए लगा दिया है तो वहीं भाजपा को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से उम्मीद है. 

मालवीयनगर में अर्चना और काली में टक्कर 

मालवीयनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने वर्तमान विधायक कालीचरण सराफ को टिकट दिया है. तो वहीं कांग्रेस ने डॉ अर्चना शर्मा को मैदान में उतार दिया है. यहां पर पिछली बार भाजपा के कालीचरण सराफ को 70,221 और अर्चना शर्मा को 68,517 मत मिले थे. यहां हार-जीत का अंतर मात्र 1700 वोटों का रहा. इस बार यहां पर अर्चना और कालीचरण के बीच कड़ी टक्कर है. 

सिविल लाइंस पर प्रताप और गोपाल 

सिविल लाइंस विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा ने पत्रकार गोपाल शर्मा को मैदान में उतार दिया है. यहां पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का टिकट काट दिया गया है. मगर, कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा है. यहां पर भीतरघात की संभावना बताई जा रही है. यहां पर कांग्रेस के लिए चुनौती बड़ी है.  

आदर्शनगर में रवि और रफीक खान 

आदर्शनगर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा ने रवि नैय्यर को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने यहां से रफीक खान को टिकट दिया है. भाजपा ने इस बार नया चेहरा दिया है. लेकिन, पिछले चुनाव की तुलना इस बार यहां पर मुद्दे बदल गए हैं. ऐसे में दोनों दलों के सामने बड़ी मजबूत चुनौती है. कांग्रेस जातिगत समीकरण के सहारे है तो भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर भरोसा कर रही है. 

झोटवाड़ा में निर्दलीय पर टिकीं नजर 

झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार निर्दलीय ने माहौल बदल दिया है. यहां पर बगावत भी चल रही है. दोनों दलों ने अपने चेहरे बदल दिए हैं. इस बार भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौती बढ़ गई है. कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. ऐसे में युवा चेहरे के रूप में यहां पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारा है. 

हवामहल पर तिवाड़ी और बाबा आमने-सामने 

हवामहल विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने चेहरे बदल दिए हैं. कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी को टिकट दिया है तो भाजपा ने बालमुकुंद आचार्य को मैदान में उतार दिया है. दोनों चेहरे इस सीट पर नए हैं. मगर, जहां कांग्रेस को सीट बचाने की चुनौती है तो वहीं भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद है. 

Rajasthan Elections 2023: 'आप पार्क में जा-जा कर...' कोटा में प्रचार करने पहुंचे ओम बिरला तो गहलोत ने यूं किया हमला

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget