एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी की पूर्व विधायक ने जताया विरोध

Rajasthan Nagar Assembly Constituency Elections 2023: डीग जिले की नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जवाहर सिंह बेढम को चुनावी मैदान में उतारा है. इसको लेकर अनीता सिंह ने विरोध जताया है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 41 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में विरोध शुरू हो गया है. डीग जिले की नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जवाहर सिंह बेढम को चुनावी मैदान में उतारा है. ऐसे में टिकट की घोषणा होते ही पार्टी में विरोध भी शुरू हो गया. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी से नगर विधानसभा सीट पर दो बार विधायक रही अनीता सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बीजेपी के प्रत्याशी जवाहर सिंह को टिकट देने का विरोध किया है. 
 
दरअसल, साल 2008 के विधानसभा चुनाव में और साल 2013 के विधानसभा चुनाव में अनीता सिंह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंची थी. वहीं साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनीता सिंह की हार हुई थी. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अनीता सिंह तीसरे स्थान पर आई थी. ऐसे में इसबार भी अनीता सिंह बीजेपी के टिकट पर दावेदारी कर रही थी, लेकिन  भारतीय जनता पार्टी ने टिकट जवाहर सिंह बेढम को दिया है. 
 
अनीता सिंह ने क्या कहा?
बीजेपी की पूर्व विधायक अनीता सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, नगर विधानसभा से मुझे बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर पूरे विधानसभा से हजारों की संख्या में फोन आ रहे हैं कि, मुझे चुनाव लड़ना चाहिए. मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करती हूं. अभी मैं जयपुर में हूं कल शाम को आप सब के बीच रहूंगी, फिर आप जो कहेंगे आपका आदेश सर आंखों पर. उन्होंने आगे लिखा कि, मुझे दूर करके बीजेपी ने जिसे टिकट दिया है, उसकी जमानत जब्त होगी. हमने नगर में कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण के खिलाफ पिछले पांच साल से लगातार आंदोलन और यात्राओं के जरिये जनता की आवाज बुलंद की है.
 
नगर विधानसभा में गुर्जर समाज के ज्यादा वोट
अब आगामी 40 दिनों में इस लय को और अधिक धार देते हुए जनता के बीच परिवर्तन की लहर इतनी प्रचंड बनाएंगे कि, तुष्टीकरण नाम की बिमारी जड़ से ख़त्म हो जाए.  बता दें कि, अगर अनीता सिंह चुनाव लड़ती है तो बीजेपी प्रत्याशी जवाहर सिंह बेढम की मुश्किलें बढ़ सकती है क्योंकि, अनीता सिंह दो बार विधायक रह चुकी हैं और गुर्जर समाज से भी आती हैं. गुर्जर समाज में अनीता सिंह की पकड़ भी अच्छी है. नगर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के बाद दूसरे नंबर पर गुर्जर समुदाय के ही वोट आते हैं. नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 46 हजार मतदाता है. अभी तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टिया अपना प्रत्याशी गुर्जर समाज के व्यक्ति को ही बनाते आये हैं. 
 
कांग्रेस ने अभी तक नहीं जारी की लिस्ट
वहीं भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह फौजदार भी बागी बनकर चुनाव लड़ेंगे. नेम सिंह फौजदार नगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान रखते हैं. नेम सिंह फौजदार नगर विधानसभा सीट पर तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. साल 2013 के चुनाव में नेम सिंह फौजदार तीसरे नंबर पर आये थे और 2018 के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर आये थे. नेम सिंह फौजदार का कहना है कि, पांच साल से लगातार विधानसभा क्षेत्र में रहकर मेहनत  की है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को ज्वॉइन किया था, यह सोचकर की बीजेपी की रीति नीति अच्छी है, लेकिन पांच साल मेहनत करने का यह नतीजा मिला है. टिकट लगभग 40 हजार से अधिक वोटों से हारे हुए व्यक्ति को दिया गया है.
   
ऐसे में अब अगर अनीता सिंह और नेम सिंह फौजदार चुनाव लड़ते है तो बीजेपी प्रत्याशी जवाहर सिंह बेढम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. अभी कांग्रेस का टिकट फाइनल नहीं हुआ है. वहीं बसपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में नगर विधानसभा से खुर्शीद अहमद को उतारा है. 2018 के चुनाव में नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस-बीजेपी दोनों से किनारा करते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वाजिब अली को जिताकर कर विधानसभा में भेजा था, लेकिन वाजिब अली ने  कांग्रेस में विलय कर लिया था. अब राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा यह देखने वाली बात होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget