एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'खोखले वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की विदाई तय...', चुनाव से पहले वसुंधरा राजे का कांग्रेस पर निशाना

Rajasthan Elections 2023: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल पहले किसानों की कर्ज माफी और युवाओं से खोखले वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान किया जाएगा. इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही मुख्य दलों की तरफ से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील गई. इस बीच राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने राजस्थान की जनता से खास अपील की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, "राजस्थान में कानून व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण है. जो वादें किए गए वो पूरे नहीं किए गए, चाहे वो कर्जमाफी का हो, बिजली का हो, महिला अत्याचार का हो, दलित हत्याचार का हो. ये अपराध लगातार रिपीट हो रहे हैं. कोई भी वादे पूरे नहीं किए गए." 

पेपर लीक का किया जिक्र
पूर्व सीएम ने पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं, जिनके ऊपर राजस्थान के लोगों बहुत नाराज हैं. राजे ने कहा कि जब पिछले वादे ही पूरे नहीं किए गए तो आने वाले समय में क्या वादे पूरे कर पाएंगे. वसुंधरा राजे ने ये भी कहा कि कांग्रेस का रिकॉर्ड रहा है कि जो वादे करती है उसे पूरा नहीं करती है. 

कांग्रेस पर साधा निशाना
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पांच साल पहले किसानों की कर्ज माफी और युवाओं से बेरोजगारी भत्ते के खोखले वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है. 25 नवम्बर, शनिवार को राजस्थान में लोकतंत्र का महापर्व है. आप जब वोट करने जाएं, तो याद रखें कि कांग्रेस ने पांच वर्षों में राजस्थान को महिला, दलित अत्याचार में नम्बर एक बनाया है. भ्रष्टाचार में टॉप पर पहुंचाया है, पेपर लीक के रिकॉर्ड तोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है तथा अन्नदाता को खून के आंसू बहाने पर मजबूर किया." 

राजे ने आगे लिखा, "हमारी बीजेपी सरकार ने राजस्थान को बीमारू प्रदेशों की श्रेणी से बाहर निकालकर उन्नत प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर किया था. अब वक्त आ गया है कि हम विकास के उस दौर को वापस लाएं. एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध राजस्थान बनाएं. इसलिए मेरी आप सभी से अपील है कि आप अपने वोट की चोट से कांग्रेस के कुशासन का अंत जरूर करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करें."

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections 2023: हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और... कांग्रेस के घोषणापत्र पर वसुंधरा राजे सिंधिया का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget