एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी की पहली लिस्ट में कोटा संभाग से एक भी नाम नहीं, जानिए क्या हैं इसके सियासी मायने? 

Rajasthan BJP Candidate List: कोटा संभाग के झालावाड़ से वसुंधरा राजे आती हैं और यहां से वह लगातार जीत भी रही हैं. इसके बाद भी यहां उनका नाम भी पहली लिस्ट में नहीं होने से समर्थकों में बैचेनी बढ़ रही है.

Rajasthan Assembly Election 2023 BJP Candidates List: राजस्थान का कोटा संभाग बीजेपी का गढ़ माना जाता है और यहां बीजेपी को हमेशा से ही बढ़त मिलती आई है. कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी यहां से बीजेपी के ज्यादा विधायक जीतकर आते हैं. ऐसे में बीजेपी ने जब पहली लिस्ट जारी की और यहां से एक भी नाम लिस्ट में नहीं आया तो लोगों के मन में अजीब सी हलचल शुरू हो गई है. कुछ सीट तो आसानी से जीत दर्ज करने वाली हैं, लेकिन वहां भी पहली लिस्ट से नाम नदारद दिखे. मौजूदा विधायकों के टिकट काटना और नए चेहरे लाने से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं के दिल की धड़कन बढती जा रही है, लेकिन कोटा संभाग में वसुंधरा राजे और ओम बिरला दोनों को ही नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. 

कोटा संभाग के झालावाड़ जिले से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आती हैं और यहां से वह लगातार जीत रही हैं. साल 2018 में बीजेपी ने झालावाड़ जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद भी यहां उनका नाम भी पहली लिस्ट में नहीं होने से समर्थकों में बैचेनी बढ़ रही है. इसके साथ ही रामगंजमंडी, कोटा दक्षिण और लाडपुरा में बीजेपी लंबे समय और लंबे अंतराल से जीत रही है. इन सीटों पर भी संशय बना हुआ है.

बारां और बूंदी से भी कोई नाम नहीं 
कोटा संभाग में लोकसभा अध्यक्ष की पकड़ मजबूत हुई है और लगातार उनके दौरे पूरे कोटा संभाग में रहे हैं. खासकर उनके लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने कई योजनाओं को शुरू किया है तो सीधा लोगों से संपर्क भी बढ़ाया है. ऐसे में जब भी कोटा संभाग की बात होगी तो उनकी सहमति और सुझाव भी लिए जाएंगे, लेकिन पहली लिस्ट में उनके भी किसी समर्थक का नाम नहीं आना लोगों को परेशान कर रहा है.

17 विधानसभा में से किसके पास कितनी सीट 
कोटा संभाग में 17 विधानसभा हैं जिसमें से 10 बीजेपी के पास और 7 कांग्रेस के पास है. कोटा जिले के कोटा उत्तर विधानसभा से शांति धारीवाल और बारां जिले के अंता से प्रमोद जैन भाया मंत्री हैं. कोटा जिले में 3 बीजेपी और 3 कांग्रेस, बूंदी जिले की 3 विधानसभा में से दो बीजेपी और एक कांग्रेस, बारां जिले में 4 विधानसभा में 3 कांग्रेस और एक बीजेपी, जबकि झालावाड़ की 4 विधानसभा बीजेपी के पास हैं. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: पूर्व विधायक मामन सिंह BJP सांसद पर भड़के, कहा- 'बाबा की लंगोट टांक देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- 'खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे'
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget