एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: BJP के लिए दो दिन बेहद खास! दिल्ली बैठक में होगा टिकटों पर मंथन, अब 35 प्रतिशत ही कटेंगे विधायकों के टिकट?

Rajasthan Election: राजस्थान में बीजेपी बना रही है अलग प्लान, प्रत्याशियों को मैदान में उतारने से पहले तय हो रहे कई मापदंड, दिल्ली में दो दिन के मंथन से क्या हल निकलेगा?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के लिए दो दिन बेहद खास हैं. दिल्ली में इसके लिए मंथन और चिंतन शुरू हो गया है. राजस्थान के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से लेकर तमाम दिग्गज दिल्ली में दो दिन तक मंथन करेंगे. आज से कल तक तस्वीर साफ हो जाएगी. चूंकि, पीएम नरेंद्र मोदी का 2 अक्टूबर को राजस्थान में दौरा है. ऐसे में ये दो दिन की बैठक बेहद खास मानी जा रही है. अब प्रत्याशियों को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है.

इनके टिकट कटने की पूरी संभावना 

सूत्र बता रहे हैं कि, अभी तक जहां सीटिंग विधायकों के 50 प्रतिशत टिकट कटने वाले थे अब उसे 35 प्रतिशत तक ला दिया गया है. मसलन, जो बड़ी संख्या में नए लोगों को टिकट मिलने की संभावना थी अब उसपर थोड़ा ब्रेक लगता दिख रहा है. ऐसे में जिनकी उम्र अधिक है उनके और जिन्होंने 15 हजार से कम वोटों से जीत दर्ज की है उनके ही टिकट कटेंगे. जयपुर जिले की मालवीयनगर, झोटवाड़ा, विद्याधरनगर, बूंदी, भीलवाड़ा की शाहपुरा, आसींद, अजमेर जिले की व्यावर, श्रीगंगानगर की पीलीबंगा और बाड़मेर की सिवाना विधानसभा सीट इसमें शामिल है. इनके टिकट कटने की पूरी संभावना है.

कल की बैठक में निर्णय संभव 

ऐसी कई और सीटें हैं जहां पर चेहरा बदला जा सकता है. इसके लिए पार्टी तैयारी कर रही है. इन सभी नामों पर दिल्ली में चर्चा होगी. चूंकि पीएम की 2 अक्टूबर को राजस्थान में सभा है. इसलिए इसपर मंथन भी होगा. दूसरी तरफ अमित शाह और जेपी नड्डा जयपुर की ग्राऊंड रिपोर्ट लेकर जा चुके हैं. उसी पर अब मंथन होगा. इसपर संघ की भी सहमति बनाई जा रही है. अब जो लिस्ट आएगी उसके लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण रहेगी. इस बैठक के बाद टिकट पर मुहर लग जाएगी. इस बैठक में राजस्थान से भाजपा के सभी दिग्गज शामिल होंगे.

कास्ट किंग लीडर्स को मिलेंगे टिकट 

पिछली बार जिन जातियों का रुझान कांग्रेस की तरफ अधिक था उन्हें इस बार बीजेपी जरूर मैदान में उतारेगी. राजस्थान में जातियों पर अपना प्रभाव रखने वाले नेताओं को इस बार जरूर मैदान में उतारा जाएगा. जैसे एमबीसी समाज के नेता विजय बैंसला, मीणा समाज के किरोड़ी लाल मीणा या जसकौर मीणा, दलितों के कई नेता हैं अलग-अलग क्षेत्रों में उन्हें टिकट मिलने की पूरी संभावना बताई जा रही है.  महिलाओं और युवाओं को टिकट देने में पूरी तैयारी है. 

Rajasthan Election 2023: मेवाड़ और वागड़ की 28 सीटों पर गड़ी है बीजेपी-कांग्रेस समेत इन पार्टियों की नजर, जानें- क्या हैं समीकरण?

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget