एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: केंद्र पर भड़के सीएम गहलोत, कहा -2 गारंटियां दी तो...कल 5 दूंगा तो कहीं ED वालों की संख्या कम ना पड़ जाए'

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में ईडी की कार्रवाई पर सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.

राजस्थान में गुरुवार को ईडी की कार्रवाई ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. केंद्र की बीजेपी सरकार पर कांग्रेस नेताओं के निशाने पर है.ईडी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेट वैभव गहलोत को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की कार्रवाई की गई. इस पर सीएम अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का प्लान A, B, C, D सब फेल होने के बाद अब प्लान ‘E’ ही शेष रह गया है.इसीलिए ED को चुनावी टिड्डी दल की तरह इस्तेमाल करके जिस भी राज्य में भाजपा की हार सुनिश्चित हो वहां जीतने वाले दलों की फसल खराब करने की कोशिश करने भेज देते हैं.''

सीएम अशोक गहलोत ने कहा ''कल राजस्थान की महिलाओं को 2 गारंटियां दी तो आज ED को भेज दिया. अभी तो 5 गारंटियां और देने जा रहे हैं, परसों तक ED वालों की संख्या कम ना पड़ जाए''.

बता दें कि राजस्थान में ईडी की कार्रवाई पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज राजस्थान में जांच एजेंसी ने जो कार्रवाई की है, उसका समय, उद्देश्य और नीयत पूरी तरह संदिग्ध है. एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग हो रहा है. चुनाव से ठीक पहले एजेंसी का जिस तरह से इस्तेमाल किया गया है, उसे देश और प्रदेश बहुत गंभीरता से देख रहा है.’’

वैभव गहलोत को ईडी द्वारा समन भेजे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को जिस मामले में तलब किया गया है, वो 12 साल पुराना है. चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद अचानक से समन भेजा जाना, सब समझते हैं इसके पीछे क्या सोच हो सकती है.’’ पायलट ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी से हम लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए. उनके ऊपर भी कई मामले थोपे गए. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की जरुरत नहीं है. हम यह चुनाव मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे.’’

ये भी पढ़ें: MP News: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- 'केवल अपने सियासी लाभ के लिए सनातन पर..., अयोध्या राममंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget