एक्सप्लोरर

Rajasthan: डंपर चालक ने खड़ी कार में 3 से 4 बार मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत...सामने आई चौंकाने वाली बात 

Udaipur News: उदयपुर में शनिवार देर रात एक कार में सवार 2 युवकों को डंपर चालक ने टक्कर मारी. युवकों की मौत हो गई है. मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है. 

Rajasthan Dumper Hit Car Two Died: उदयपुर (Udaipur) संभाग के राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ. एक बजरी से भरे डंपर (Dumper) चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए कार (Car) को एक नहीं 3 बार टक्कर मारी, जिससे कार सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई. कार में 5 दोस्त थे लेकिन 3 चाय पीने के लिए उतर गए थे. बाद में सामने आया कि 15 मिनट पहले ही पांचों दोस्तों का डंपर चालक से विवाद हुआ था, इसके बाद डंपर चालक ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ये भी बता रही है कि मृतक भी बजरी का व्यवसाय करते थे. दोनों पक्षों के बीच बजरी सप्लाई को लेकर वर्चस्व की लड़ाई थी. इस घटना का लोगों ने विरोध करते हुए थाने का घेराव किया जिसके बाद मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने बातचीत कर मामले को शांत किया.

सही तरीके से वाहन चलाने की दी हिदायत
एडिशनल एसपी शिवलाल बैरवा ने बताया कि देवगढ़ निवासी नेनालाल पुत्र जग्गू गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. बताया कि शनिवार रात को करीब 10 बजे अपने दोस्त दिनेश गुर्जर, विष्णु गुर्जर, महेंद्र मेवाड़ा और पवन गुर्जर के साथ कार में मेवाड़ भवन कामलीघाट से देवगढ़ की तरफ आ रहे थे. तभी रेलवे फाटक मोड़ के पास मारवाड़ से आ रहे बजरी से ओवरलोड भरा डंपर सड़क पर अनियंत्रित चल रहा था. उन्होंने चालक को सही तरीके से वाहन चलाने की हिदायत दी थी. 

Rajasthan: महिला अधिकारी ने BJP के पूर्व नेता पर लगाया रेप का आरोप, जानें- अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज  

पार्किंग में खड़ी कार को मारी टक्कर 
नेनालाल ने बताया कि उसके बाद कार सवार सभी कामलीघाट चौराहे पर ओसवाल-वे ब्रिज के पास पार्किंग में लघुशंका के लिए रुके. इस दौरान 3 दोस्त कार उतरे और 2 दोस्त पवन और महेंद्र कार में ही बैठे रहे. तभी पीछे से वही बजरी से भरा डंपर आया और पार्किंग में खड़ी कार को लगातार 3 से 4 बार टक्कर मारी. कार में मौजूद पवन गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं महेंद्र मेवाड़ा को राजसमंद जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.


Rajasthan: डंपर चालक ने खड़ी कार में 3 से 4 बार मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत...सामने आई चौंकाने वाली बात 

सामने आई ये बात 
नेनालाल ने ये भी बताया कि डंपर के साथ एक स्कॉर्पियो कार भी चल रही थी जिसमें नरेंद्र सिंह बैठा था जो उस डंपर की के साथ ही चल रहा था. डंपर में चालक ताराचंद जाट और श्रवण सिंह बैठे थे जो मौके पर बजरी खाली कर वहां से फरार हो गए. इधर, दुर्घटना की सूचना पर कामलीघाट चौकी से पुलिस मौक पर पहुची और मृतक के शव को एम्बुलेंस से देवगढ़ सीएचसी पहुंचाया. वहीं, सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना अधिकारी शैतान सिंह नाथावत भी देवगढ़ सीएचसी पहुंचे.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: 7 मंजिला होटल की छत से मॉडल ने लगाई मौत की छलांग, 'शुक्र' है इस वजह से बच गई जान

REET Paper Leak मामले में BJP ने सीएम गहलोत को लेकर कह दी है बड़ी बात, इस मंत्री की भूमिका पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget