एक्सप्लोरर

अजमेर पहुंचीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, कहा, 'किसी भी सुरक्षा चुनौती ने निपटने के लिए तैयार रहें'

Diya Kumari News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को अजमेर पहुंचीं. उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी आपदा या सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें.

Diya Kumari In Ajmer: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं. यहां उन्होंने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया. प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अजमेर और ब्यावर जिले की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली.

इस बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया. दीया कुमारी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के लिए प्रभावी योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी आपदा या सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार रहें.

बैठक में अधिकारियों ने जिले में चल रही सुरक्षा और आपदा प्रबंधन योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी. डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दीया. उन्होंने विशेष रूप से बाढ़, आगजनी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण और संसाधनों की उपलब्धता पर ध्यान देने को कहा.

दीया कुमारी ने अपने अजमेर दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, "आज मैं अजमेर आई हूं और अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रही हूं. इससे पहले मैंने राजपूत समाज के समारोह में हिस्सा लिया, जहां समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर मिला. यह एक बहुत ही सार्थक अनुभव रहा. मैं अजमेर की जनता से भी अपील करती हूं कि वे प्रशासन के साथ मिलकर शहर के विकास और सुरक्षा में योगदान दें."

पाकिस्तान द्वारा हाल ही में सीजफायर उल्लंघन के मुद्दे पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए दीया कुमारी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने जिस तरह से देश की स्थिति को संभाला और पाकिस्तान में आतंकवाद, विशेष रूप से पहलगाम में हुई घटना के खिलाफ ठोस कदम उठाए."

इससे पहले प्रदेश की उप मुख्यमंत्री, मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह का हिस्सा बनीं. उन्होंने कहा, "राजपूत समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कृत करना मेरे लिए सम्मान की बात है. मुझे इस समारोह में शामिल होने का अवसर मिला, यह मेरे लिए खुशी की बात है."

इसे भी पढ़ें: सीजफायर से पहले पाकिस्तान ने जैसलमेर किए थे 2 मिसाइल अटैक, Indian Army ने हवा में मार गिराया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget