एक्सप्लोरर

वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल

कई बार छोटे बच्चे मोबाइल का यूज करते हुए खतरनाक परिस्थितियों में फंस सकते हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. 

आजकल बच्चे बहुत छोटे उम्र में ही मोबाइल फोन यूज करना शुरू कर देते हैं. खेल खेलना, वीडियो देखना या सोशल मीडिया पर समय बिताना उनके लिए आम बात हो गई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोबाइल फोन का यूज हमेशा सुरक्षित नहीं होता, कई बार छोटे बच्चे मोबाइल का यूज करते हुए खतरनाक परिस्थितियों में फंस सकते हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. 

क्या है वायरल वीडियो में 

वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची को आराम से सोफे पर बैठकर मोबाइल फोन पर गेम खेलते हुए देखा जा सकता है. बच्ची पूरी तरह अपने गेम में बिजी थी और उसके चेहरे पर सिर्फ खुशी और खेल का आनंद नजर आ रहा था. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सबका ध्यान उसी पर चला गया. 

कुछ ही सेकंड में मोबाइल फोन अचानक तेज आवाज के साथ फट गया और उसमें आग लग गई, धमाका इतना तेज था कि बच्ची डर के मारे चीख पड़ी, वह तुरंत मोबाइल को फेंक देती है और वहां से भाग जाती है, सबसे जरूरी रहा कि बच्ची की जान सुरक्षित रही, लेकिन यह घटना देखकर सोशल मीडिया पर लोग चौंक गए. 

यह भी पढ़ें - Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू

यूजर्स नें किए कमेंट्स 

यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @55MTQ_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. वीडियो के साथ लिखा गया था, अगर आपके बच्चे भी मोबाइल फोन चलाते हैं, तो सावधान हो जाओ. वीडियो को देखने वाले लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ ने इसे एआई जनरेटेड वीडियो बताया, जबकि कई लोगों ने कहा कि यह असली घटना है, क्योंकि कमरे और फर्नीचर की डिटेल्स असली जैसी लग रही हैं. इस घटना ने एक बार फिर पेरेंट्स और बच्चों के लिए चेतावनी दी है कि मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का यूज हमेशा सतर्क होकर करना चाहिए. छोटे बच्चे अक्सर अपने आसपास के खतरों को समझ नहीं पाते, इसलिए उन्हें मोबाइल देते समय हमेशा निगरानी रखनी चाहिए.

मोबाइल बच्चों के लिए खतरा भी बन सकता है

विशेषज्ञ कहते हैं कि छोटे बच्चों को मोबाइल देना सिर्फ उनका समय बिजी करने का तरीका नहीं होना चाहिए. मोबाइल फोन की बैटरी में खराबी, ओवरहीटिंग या गेम के दौरान लंबे समय तक यूज से दुर्घटनाएं हो सकती हैं. पेरेंट्स को मोबाइल  यूज करने के सही तरीके सिखाएं और उनके समय और एक्टिविटी पर नजर रखें. 

यह भी पढ़ें -  पेट्रोल महंगा होने का डर! टैंकर लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप और भरवाया 5000 लीटर तेल, वीडियो वायरल

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget