एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक हुआ शुरू, जानिए कहां-कहां हो रहे आयोजन

Rajasthan News: राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक-2022 की तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धाएं गुरुवार से शुरू हो गई. ध्वजारोहण, खिलाडियों के मार्च पास्ट से इस आयोजन का उद्घाटन किया गया.

District Level Rural Olympic: राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक-2022 की तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धाएं गुरुवार से आरंभ हुई. प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शारीरिक शिक्षा खेल मैदान में आयोजित समारोह में अतिथियों द्वारा खेल, ध्वजारोहण, खिलाडियों के मार्च पास्ट आदि से उद्घाटन हुआ. जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय स्पर्धाओं के उद्घाटन की घोषणा की. हापूराम ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई. समारोह में शहर विधायक मनीषा पंवार, लूणी विधायक महेन्द्र सिंह विश्नोई, जोधपुर (Jodhpur) मूल के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रवि बिश्नोई, मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड की अध्यक्ष कीर्ति भील मौजूद रहीं.

इसके अलावा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, उप जिला प्रमुख विक्रम बिश्नोई, घण्टियाली प्रधान प्रकाश, लूणी प्रधान वाटिका सिंह, तिंवरी प्रधान गीता मेघवाल, मण्डोर प्रधान सुरता सेंगवा मौजूद थे. साथ ही उपखण्ड अधिकारी दक्षिण अपूर्वा परवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खींचड़, जिला खेल अधिकारी प्रेमसिंह भाटी, जिला परिषद के विकास अधिकारी महेश चौधरी आदि उपस्थित रहे.

'राजस्थान को गौरव प्राप्त होगा'

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन को प्रदेश में खेल विकास और खिलाडियों के उत्थान की दृष्टि से ऐतिहासिक बताया. साथ ही कहा कि इससे प्रदेश में खेलों के प्रति व्यापक माहौल बना और यह राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं में राजस्थान को गौरव प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल और इसमें सामने आयी जन सहभागिता को देश भर में सराहा गया है. अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हो रहे इस खेल महाकुंभ में हर आयु वर्ग और हर क्षेत्र के खिलाडियों की भागीदारी रही.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का सूत्रपात किया. इससे खेल विकास को नई दिशा मिली. कार्यक्रम में प्रभारी कौसर परवीन की देखरेख में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मन मोह लिया. राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की थीम पर पाल की छात्राओं की प्रस्तुति सराही गई. भूगोल व्याख्याता वीनूवन्ती सेन की गायकी ने भी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया.

यहां हो रहा आयोजन

जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं का आयोजन जोधपुर मुख्यालय के शारीरिक शिक्षा कॉलेज, शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान, जेएनवीयू ओल्ड कैम्पस, राजकीय उम्मेद स्टेडियम और ग्राम सेवक प्रशिक्षण केन्द्र मण्डोर पर हो रहा है. तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं में प्रथम दिवस महिला वालीबॅाल, कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो और पुरुष वर्ग में वालीबॅाल, टेनिस बॅाल क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी और शुटिंग वालीबॅाल के मैच आयोजित किए गए.

जिला खेल अधिकारी प्रेमसिंह भाटी ने बताया कि गुरुवार को ग्राम सेवक प्रशिक्षण केन्द्र (मण्डोर) में विभिन्न पंचायत समितियों की महिला टीमों के बीच वालीबॅाल, कबड्डी, क्रिकेट और खो-खो प्रतियोगिता शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान और हॉकी की प्रतियोगिता राजकीय उम्मेद स्टेडियम में हुई. वहीं राजकीय शारीरिक शिक्षा कॉलेज में विभिन्न पंचायत समितियों की पुरुष टीमों के बीच वालीबॅाल, टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, जेएनवीयू पुराना परिसर में  हॉकी और राजकीय शारीरिक शिक्षा कॉलेज में कबड्डी के मुकाबले हुए.

Rajasthan: शिक्षा विभाग ने आय सीमा में की बढ़ोतरी, अब 3.50 लाख वार्षिक आय वाले बच्चों को भी मिल सकेगी स्कॉलरशिप

Rajasthan DA Hike: राज्य कर्मचारियों को गहलोत सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया, इतने लाख लोगों को होगा फायदा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget