एक्सप्लोरर

Rajasthan DA Hike: राज्य कर्मचारियों को गहलोत सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया, इतने लाख लोगों को होगा फायदा

Rajasthan DA Hike: सीएम गहलोत ने ट्वीट किया, "केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.

Rajasthan DA Hike: राजस्थान (Rajasthan) में सियासी हलचल के बीच और दीपावली (Deepawali 2022) से पहले अशोक गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने राज्य कर्मचारियों बड़ा तोहफा दिया है. राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने राज्य के कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है. राजस्थान सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनधारियों को देय महंगाई राहत की दर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप चार प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की. सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अब 1 जुलाई 2022 से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर देय होगी.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी ट्वीट कर भी दी. सीएम गहलोत ने ट्वीट किया, "केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर देय होगी." इसके बाद एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, " केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है, लेकिन इसका अमल काफी समय बाद होता है, जबकि हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है. कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय होगा."

अब तक 34 प्रतिशत दिया जा रहा था महंगाई भत्ता

एक सरकारी बयान के अनुसार पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था. गहलोत के इस निर्णय का लाभ लगभग आठ लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनधारियों को मिलेगा. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों के अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Congress Crisis Highlights: दिल्ली पहुंचे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, कल सोनिया गांधी से मिलेंगे, कहा- सब कुछ ठीक है

यहां-यहां होगा स्टेडियम का निर्माण 

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर बताया, " राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेल सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसी क्रम में विभिन्न स्टेडियम निर्माण कार्यों के लिए 30 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है. उमैरण (अलवर), कुचामन (नागौर), बायतु (बाड़मेर), गुढ़ा (उदयपुरवाटी), मांडवा (झुंझुनू), किशनगढ़ (अलवर), तिजारा (अलवर), रतनगढ़ (चूरू) सहित विभिन्न स्थानों पर स्टेडियम निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. इस निर्णय के बाद विभिन्न स्थानों पर स्टेडियम निर्माण हो सकेगा और खिलाड़ियों को अभ्यास में सुविधा होगी. उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में विभिन्न स्टेडियमों के निर्माण की घोषणा की थी. इस घोषणा के क्रम में यह स्वीकृति दी गई है."

ये भी पढ़ें- Jodhpur: 30 सितंबर से बरकतुल्ला खां स्टेडियम में लगेंगे छक्के, पहुंचने लगे लीजेंड्स लीग के खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget