एक्सप्लोरर

Rajasthan: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, डूंगरपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना DEMU Train, जानें- खास बात

Rajasthan News: डूंगरपुर से अहमदाबाद (Ahmedabad) तक ट्रेन शुरू हो गई है. डेमू ट्रेन में 12 कोच हैं जिसमें आगे और पीछे 2 इंजन लगे हुए हैं. 10 कोच में एक साथ 800 यात्री सफर कर सकते हैं.

Rajasthan DEMU Train Started Dungarpur To Ahmedabad: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर संभाग ने दक्षिण भारत से जुड़ने का पड़ाव शनिवार को पार कर लिया. डूंगरपुर से शनिवार को अहमदाबाद के लिए डेमू ट्रेन की शुरुआत हो गई है. ट्रेन असारवा-हिम्मतनगर-असारवा को जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर डूंगरपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना किया. ये ट्रेन 7:00 बजे अहमदाबाद (Ahmedabad) पहुंचेगी. बड़ी बात ये है कि पहले ये रेलवे लाइन मीटर गेज हुआ करती थी जो कि ब्रॉडगेज हो गई है. ब्रॉडगेज होने के बाद शनिवार को पहली बार ट्रेन चली. डूंगरपुर (Dungarpur) और उदयपुर (Udaipur) के बीच में काम चल रहा है जिसे पूरा होने में करीब एक साल लग जाएगा. वर्ष 2023 में उदयपुर से अहमदाबाद और वहां से दक्षिण के लिए ट्रेन से यात्री आ जा सकेंगे.

लोगों को होगा फायदा
वर्तमान में उदयपुर से अहमदाबाद का सफर करने के लिए आम आदमी के लिए सिर्फ रोड ट्रांसपोर्टेशन ही चालू है. यहां पर स्लीपर कोच या वोल्वो बसें चलती हैं जो करीब 4 घंटे में अहमदाबाद पहुंचाती हैं. किराया ज्यादा होने के बावजूद लोगों को मजबूरी में सफर करना पड़ता है. ट्रेन की कनेक्टिविटी से लोगों को काफी फायदा होगा.

जानें- ट्रेन के बारे में
डेमू ट्रेन में 12 कोच हैं जिसमें आगे और पीछे 2 इंजन लगे हुए हैं. 10 कोच में एक साथ 800 यात्री सफर कर सकते हैं. इसका किराया 80 रुपए हैं. नया ट्रैक होने के कारण ट्रेन की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रखी जाएगी. ट्रैक थोड़ा पुराना होने यानी 20 दिन गुजर जाने के बाद स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की जा सकती है. साथ ही यात्री भार को देखते हुए और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी.

25 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
डूंगरपुर से चलने वाली है डेमू ट्रेन 25 स्टेशनों पर रुकेगी. अजमेर मंडल रेलवे प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि अजमेर मंडल के लिए ऐतिहासिक दिन है. उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन के 290 किलोमीटर के ब्रॉडगेज में काफी काम हो चुका है जिसमें डूंगरपुर से ट्रेन का संचालन शुरू किया है. उदयपुर का काम शेष है जिसे भी पूरा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, यहां संपूर्ण लॉकडउन के दौरान क्या खुला रहेगा या बंद रहेगा, जानें सबकुछ

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में बेकाबू हो रही है कोरोना की रफ्तार, सामने आए 10 हजार से ज्यादा मामले, जानें- मौत का आंकड़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: अलविदा जुमे पर उमड़े 1 लाख नमाजी, ईरान-इजरायल युद्ध और गैस किल्लत खत्म होने की मांगी दुआ
जयपुर: अलविदा जुमे पर उमड़े 1 लाख नमाजी, ईरान-इजरायल युद्ध और गैस किल्लत खत्म होने की मांगी दुआ
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का समर्थन में हैं या नहीं? हनुमान बेनीवाल ने क्लियर किया स्टैंड
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का समर्थन में हैं या नहीं? हनुमान बेनीवाल ने क्लियर किया स्टैंड
Jodhpur News: पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला
जोधपुर: पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला
राजस्थान: बीकानेर में LPG की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला
राजस्थान: बीकानेर में LPG की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget