एक्सप्लोरर

कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, यहां संपूर्ण लॉकडउन के दौरान क्या खुला रहेगा या बंद रहेगा, जानें सबकुछ

Rajasthan Coronavirus: राजस्थान में शनिवार रात 11:00 से लगाकर सोमवार सुबह 6:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जाएगा, इसको लेकर जोधपुर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. 

Rajasthan Coronavirus: राजस्थान (Rajasthan) में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इस संक्रमण की चेन को ब्रेक करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से कोरोना गाइडलाइन जारी की गई है. प्रदेश भर में शनिवार रात 11:00 से लगाकर सोमवार सुबह 6:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जाएगा, इसको लेकर जोधपुर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. संपूर्ण लॉकडउन के दौरान क्या खुला रहेगा या बंद रहेगा इसे लेकर जोधपुर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की है. 

पुलिस कर रही है कार्रवाई 
जोधपुर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बताया कि, एक जनवरी 2022 से लगाकर 14 जनवरी 2022 तक बिना मास्क और सार्वजनिक जगह पर थूकने वालों के खिलाफ करीब 2 हजार चालान काटे गए हैं. वहीं, 100 से अधिक महामारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये मामले ऐसे लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं जो कि लापरवाही बरत रहे हैं और अपनी जान को लेकर सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं. ये वो लोग हैं जो मास्क नहीं लगाने पर अड़े हुए हैं, उनकी जिद के चलते मुकदमे दर्ज हुए हैं. कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है. मास्क को बोझ नहीं समझना चाहिए, ये आपके जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य किया गया है. मास्क लगाएं, नहीं लगाने पर कार्रवाई की जाएगी, जागरूक रहें और मास्क लगाएं. 

पुलिस करेगी कार्रवाई 
संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शहर के सभी थानों पर नाके लगाए जाएंगे और आम नागरिकों से ये अपील है कि ये लॉकडाउन उनकी सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा है. बिना काम के कोई बाहर ना निकले. प्रशासन का सपोर्ट करें, जरूरी सामान, सब्जी, मेडिकल, दूध और किराना के सामान के लिए छूट दी गई है. संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान कोई भी सड़क पर बिना काम के निकलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. जोधपुर में ट्रेन, बस या हवाई यात्रा करके आते हैं तो ऐसे ही यात्रियों को छूट दी जाएगी. अति आवश्यक ना हो तो घर से बाहर ना निकलें, नहीं तो होगी पुलिस कार्रवाई करेगी. 

ये भी पढ़ें:

Alwar में हुई घटना को लेकर राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, गहलोत सरकार पर भड़की भाजपा, लगाए गंभीर आरोप 

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में बेकाबू हो रही है कोरोना की रफ्तार, सामने आए 10 हजार से ज्यादा मामले, जानें- मौत का आंकड़ा 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget