एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम, सभी जिलों में होगा साइबर पुलिस थाने का गठन

Cyber Police Station: राजस्थान में कानून व्यवस्था को ठीक करने और अपराधों को रोकने के लिए जल्द ही सभी जिलों में साइबर पुलिस थाने का गठन किया जायेगा. इसको लेकर मजदूरी दे दी गई है. 

Rajasthan: राजस्थान में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभी जिलों में साइबर पुलिस थानों का जल्द ही गठन किया जाएगा. राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने साइबर पुलिस थानों के लिए आवश्यक पदों के सृजन, भवन निर्माण और उपकरणों की उपलब्धता के लिए प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है.

सीएम ने बजट में की थी घोषणा

इसके साथ ही प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों को सहज और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दृष्टि से राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल (आरआईएसएफ) का गठन भी शीघ्र किया जाएगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी जिलों में साइबर थाने खोलने की घोषणा अपने बजट भाषण में की थी.

जयपुर में साइबर थाना पहले से कार्यरत है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अभय कुमार ने शुक्रवार को गृह विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से की गई बजट घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए.

Pali News: पाली के रहवासी इलाके में घुसा भूखा-प्यासा तेंदुआ, सात लोगों को किया घायल, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

मिली प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी

उन्होंने कहा कि राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन प्रदेश में उद्योगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बजट घोषणा है. इसके लिए कार्य योजना शीघ्र तैयार की जाए. कुमार ने कहा कि देशभर में साइबर अपराधों के बढ़ते ग्राफ के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने बजट में सभी जिलों में साइबर थाने खोलने की घोषणा की है. इस दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन थानों के लिए आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है.

जयपुर में पहले से है साइबर थाना

बैठक में बताया गया कि जयपुर में साइबर थाना पहले से कार्यरत है. शेष जिलों में साइबर थानों के लिए उपपुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, कांस्टेबल चालक, प्रोग्रामर, सूचना सहायक आदि के करीब 480 पदों का सृजन किया गया है.

बैठक में बताया गया कि थानों के लिए आवश्यक उपकरण के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति विगत दिनों जारी कर दी गई. थानों के स्थायी भवन निर्माण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. इसके साथ ही इन थानों के संचालन के लिए दिशानिर्देश भी तैयार किये गये हैं.

इस अवसर पर पुलिस की प्रतिक्रिया अवधि और बेहतर करने के लिए 108 एम्बुलेंस की तर्ज पर 500 मोबाइल पुलिस इकाई के गठन पर भी चर्चा की गई. इन मोबाइल पुलिस इकाई को अभय कमांड सेंटर, डायल 100 और 112 से जोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Jodhpur Water Crisis: क्लोजर की बढ़ी अवधि से पेयजल संकट के मुहाने पर जोधपुर, जलदाय विभाग ने बुलाई मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget