एक्सप्लोरर

Rajasthan Coronavirus: सीएम अशोक गहलोत बोले- ओमिक्रोन को हल्के में ना लें, ठीक होने के बाद भी हो रही हैं ये परेशानियां

Rajasthan Coronavirus: सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि, ओमिक्रोन को हल्के में ना लें. इससे बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क लगाएं और वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं.

Rajasthan Corona Variant Omicron: राजस्थान (Rajasthan) में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सरकार ने भी चिंता जताई है. राज्य के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर कहा है कि, 'ओमिक्रोन को हल्के में ना लें एवं इससे बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क लगाएं एवं वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं. भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रिकोशन डोज लगवाने में भी ना हिचकिचाएं' 

लोग लापरवाही कर रहे हैं 
एक अन्य ट्वीट में सीएम गहलोत ने कहा कि, 'आमजन ओमिक्रोन को घातक ना मानकर लापरवाही कर रहे हैं. परन्तु संक्रमित हुए लोगों का अनुभव है कि इससे उल्टी आना, पेट दर्द, पीठ दर्द, सिर दर्द, तनाव, कमजोरी व थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पॉजिटिव से निगेटिव होने के बाद भी यानी पोस्ट कोविड भी ये परेशानियां हो रही हैं.'

लगातार बढ़ रहा है संक्रमण 
इस बीच ये भी बता दें कि, राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार शाम तक राज्य में 9676 नए संक्रमित मरीज मिले. नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर (Jaipur) में 1983, जोधपुर में 1106, उदयपुर (Udaipur) में 766, बीकानेर में 547, अजमेर में 411, कोटा में 394, अलवर (Alwar) में 309, पाली में 282, भरतपुर में 260 और सवाई माधोपुर में 206 संक्रमित शामिल हैं.

ये है मौत का आंकड़ा 
आंकड़ों के अनुसार शनिवार को राज्य में 4013 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 58428 मरीजों का इलाज चल रहा है. विभाग के अनुसार शुक्रवार को संक्रमण से 8 लोगों की मौत हो गई जिनमें झालावाड़ में 2, उदयपुर, सिरोही, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर और जयपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. राज्य में संक्रमण से अब तक कुल 8999 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Coronavirus Update: ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच राजस्थान में सामने आए कोरोना के 9676 नए केस, सरकार ने उठाया बड़ा कदम 

कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, यहां संपूर्ण लॉकडउन के दौरान क्या खुला रहेगा या बंद रहेगा, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget