एक्सप्लोरर

Rajasthan: एक्शन मोड में भजनलाल सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार, दो अधिकारियों को किया सस्पेंड, जानें- पूरा मामला

Gautam Kumar News: राजस्थान के मंत्री गौतम कुमार ने कहा है कि हमारी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है. हमारे पास जो भी शिकायत आएगी, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने सीएम बनते ही प्रदेश की जनता से वादा किया था कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी. ऐसे में अब सहकारिता मंत्री गौतम कुमार ने अपने विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इस बीच सहकारिता मंत्री गौतम कुमार (Gautam Kumar) एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सहकारिता विभाग के दो अधिकारियों को सस्पेंड करने के साथ एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है.

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि हमारी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की जो प्रतिबद्धता है, उसको मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बयानों के माध्यम से सार्वजनिक किया है. हमारी सरकार के दो महीने के कार्यकाल में जिस प्रकार से वह काम कर रहे हैं, वह हम सबके सामने हैं. ऐसे में कोऑपरेटिव में भी जो भी शिकायतें आती हैं, उनकी जांच करवा कर जो भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है. हमने कुछ कार्रवाईयां भी की हैं. सहकारिता मंत्री कहा कि हम अभी एक्शन मोड में हैं.

'लगातार खुल रही है कोऑपरेटिव सोसाइटी'
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहां कि कोऑपरेटिव सोसाइटी लगातार खुल रही हैं. कोऑपरेटिव सोसाइटी खुलना कोई पाप नहीं है. अगर उसमें कोई अपराध होता है, तो वह भ्रष्टाचार और पाप है. उन अपराधों को लेकर हमारा सहकारिता विभाग सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित है. हमारे विभाग में मैंने पहले दिन से ही कहां है कि हमारी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है.

गौतम कुमार ने कहा कि हम हमारे विभाग में भी कठोर कार्रवाई करेंगे. हमारे पास जो भी शिकायत आएगी, उस पर कठोर कार्रवाई करके दोषी को दंडित करने का काम भी हमारा विभाग करेगा. अगर किसी निवेशक का पैसा रुकता है, तो उसकी भी जिम्मेदारी हमारी है और हम उस निवेशक का पैसा दिलवाने का काम भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान पुलिस ने अपराधियों के लिए चलाया विशेष अभियान, 8,368 बदमाशों को किया गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget