एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान पुलिस ने अपराधियों के लिए चलाया विशेष अभियान, 8,368 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Rajasthan Police: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार और बुधवार को एक साथ अभियान चलाया. इसमें 8,368 बदमाशों को गिरफ्तार किया.

Rajasthan Police Special Campaign: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) सरकार बनते ही अपराधियों, गैंगस्टरों, अवैध खनन माफिया और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए पुलिस को फ्री हैंड दे चुके हैं. सीएम भजनलाल शर्मा के सुरक्षित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के तहत पुलिस की ओर से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार और बुधवार को प्रदेशभर में एक साथ चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में 15,809 पुलिसकर्मियों की 4483 टीम बनाई गई. 

पुलिस ने अपराधियों के 17,464 ठिकानों पर दबिश देकर कुल 8,368 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. महानिदेशक पुलिस यू आर साहू ने बताया कि अलग-अलग श्रेणियां के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छह से सात फरवरी को राज्य स्तरीय विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह था की जधन्य, गंभीर अपराधों, मादक पदार्थ, अवैध हथियारों, लूट और डकैती आदि से जुड़े अपराधों में वांछित चल रहे अपराधियों, इनामी और फरारी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए.

'पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि'

महानिदेशक साहू ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन की निगरानी में प्रदेश भर में यह कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि सभी रेंज आईजी ने समस्त कार्रवाईयों की मॉनिटरिंग की है. स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में पुलिस टीमों की ओर से कार्रवाई की गई. प्रदेश में दो दिनों तक की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 8,368 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जोकि, पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है.

अलग-अलग मामलों में की गई गिरफ्तारी

एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार, अभियान में प्रदेश में आर्म्स, एनडीपीएस, अवैध हत्यार, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और डकैती आदि जंधन्य अपराधों में वांछित 737 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. स्थाई वारंटी उद्दूषित अपराधी 299 दण्ड प्रक्रिया संहिता में 5,325 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 140 इनामी अपराधियों भी गिरफ्तारी की गई है. अन्य प्रकरणों में वांछित 2166 बदमाशों सहित कुल 8,368 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है.
      
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ इस दो दिवसीय अभियान के तहत की गई कार्रवाई में बदमाशों की धड़-पकड़ में उदयपुर कोटा और अजमेर रेंज क्रम से पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे हैं. उदयपुर रेंज में समग्र रूप से 1528,  कोटा रेंज में 1110 और अजमेर रेंज में 996 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. सीकर रेंज में 247, जोधपुर रेंज में 471, बीकानेर रेंज में 796, जयपुर रेंज में 642, पाली रेंज में 539, भरतपुर रेंज में 553, बांसवाड़ा रेंज में 365, जयपुर आयुक्तालय में 664 और जोधपुर आयुतालय में समग्र रूप से 487 अपराधिक सामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की गई है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का UP के CM योगी पर निशाना, बोले- 'ये हिंदू-मुस्लिम खेलकर...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget