एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सचिन पायलट का जबरदस्त फैन है ये परिवार, समर्थन करने के लिए पिता से मिलते हैं 20 हजार!

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने माकपा विधायक बलवान पूनिया के आवास के बाहर सचिन पायलट के समर्थन में नारे लगा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया. पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर 4 हजार रुपए का चालान कर भी दिया.

Sachin Pilot Supporter News: जयपुर में एक रोचक मामला सामने आया है. यहां पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के पक्ष में नारेबाजी कर रहे एक युवक को पुलिसकर्मी पकड़कर थाने ले गई. इसके अलावा नारेबाजी करने वाले व्यक्ति के बाइक का 4 हजार रुपए का चालान भी काट दिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स माकपा विधायक बलवान पूनिया (Balwan Poonia) के सरकारी आवास के बाहर सचिन पायलट का समर्थन करते हुए नारे लगा रहा था. इससे नाराज बलवान पूनिया ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद वह उसे थाने ले गई.

इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी (Ved Prakash Solanki) ने बताया कि पायलट के समर्थन में नारेबाजी करने वाले इस व्यक्ति का नाम सिंह गुर्जर है जिसकी उम्र 24 वर्ष है. सिंह गुर्जर कोटपुतली का निवासी है. पायलट के समर्थन में नारे लगाने के लिए उसके पिता उसे हर माह 20 हजार रुपए देते हैं. दरअसल इस शख्स का पूरा परिवार ही पायलट का जबरदस्त फैन है.

पुलिस ने काटा 4 हजार का चालान

सोलंकी ने जानकारी दी कि जब व्यक्ति पुलिस थाने से बाहर आया तो वह उनके आवास पर पहुंचा और उसके साथ घटे मामले की पूरी जानकारी दी. बता दें कि बलवान पूनिया भले ही माकपा विधायक हैं लेकिन वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के करीबी माने जाते हैं. सोलंकी की मानें तो जब माकपा विधायक बलवान पूनिया ने पायलट समर्थक इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया तो पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक जब्त कर ली और चार हजार रुपए का चालान कर दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने युवक की जेब से 1200 रुपए निकाल लिए.

नारेबाजी के लिए पिता देते हैं 20 हजार रुपये

जब व्यक्ति ने अपना अपराध जानने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया कि तुम पायलट के पक्ष में नारे लगाते हो इसलिए पूनिया ने तुम्हारी शिकायत की है. पुलिस की पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि उसके पिता उसे हर माह पायलट के पक्ष में नारेबाजी करने के लिए 20 हजार रुपए देते हैं. उसका पूरा परिवार पायलट का समर्थक है और वह घूमकर-घूमकर मंत्रियों और विधायकों के आवासों के बाहर पायलट के समर्थन में नारेबाजी करता है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अफीम तस्करों से 50 हजार लेकर लगाया शांतिभंग का चार्ज, भरतपुर पुलिस ने लिया हिंडौन थानाधिकारी पर एक्शन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget