एक्सप्लोरर

Rajasthan में निवेश के लिए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इन कंपनियों को किया आमंत्रित, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Vibrant Gujarat Global Summit 2024: कैबिनेट मंत्री राज्यवर्ध सिंह राठौर और राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने गांधीनगर में देश के बड़ी कंपनियों के एमडी से मुलाकात कर राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया.

Rajasthan News: गुजरात के गांधी नगर में प्रारम्भ हुई तीन दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने की. इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और हीरालाल नागर ने टाटा पावर, अडाणी, टोरेंट सहित ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनियो के प्रमुखों के साथ उनके शीर्ष प्रबंधन से मुलाकात कर राजस्थान में निहित व्यापक संभावनाओं को लेकर चर्चा की. 

राजस्थान में विद्युत तंत्र को बेहतर करने और नए आयाम स्थापित करने का पुरजोर प्रयास किया गया. राजस्थान के दोनों मंत्रियों ने कहा कि "राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां प्रमुख रूप से नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए अनुकूल है. राजस्थान सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में देश का प्रमुख हब बनकर सकता है. उन्होंने थर्मल, सोलर, पवन और हाइड्रो ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में इन निवेशकों को राजस्थान आने के लिए आमंत्रित किया और आश्वासन दिया कि राजस्थान सरकार इस दिशा में हर संभव सहायता करेगी.

कई प्रमुख कम्पनियों के प्रतिनिधियों से की चर्चा 
उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस दौरान अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, टाटा केमिकल्स के एमडी एन मुकुंदन, टाटा पावर के एमडी आशीष खन्ना, टोरेंट पावर के एमडी जिनल मेहता, रसना ग्रुप के चेयरमैन पिरूज खंबाटा सहित अन्य उद्यमियों से प्रदेश के औद्योगिक विकास और एनर्जी सेक्टर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में गहन सार्थक चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार (10 जनवरी) को भारत की इस सबसे बड़ी बिजनेस समिट का उद्घाटन किया है.

पहले दिन में पीएम मोदी ने किया संबोधित
बता दें, बुधवार (10 जनवरी) को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का शुभांरभ हुआ. ये समिट शुक्रवार (12 जनवरी) तक चलेगी. इस कार्यक्रम देश और विदेश के कई दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. समारोह के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इसमें शामिल होने वाले राष्ट्रध्यक्षों का स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया और कहा कि निवेशकों के लिए देश के कोने-कोने में उनके लिए अवसर हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनकर रहेगी यह मोदी की गारंटी है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: जेल में आसाराम की एक बार फिर बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद जोधपुर AIIMS में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget