एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रभारी रंधावा के बयान ने मचाई खलखली, सचिन पायलट को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Rajasthan Politics News : सुखजिंदर सिंह रंधावा का बयान उस समय आया है जब प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुप्रीमेसी को लेकर सियासी नोकझोंक चरम पर है।

Rajasthan Politics News : राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी बने सुखजिंदर सिंह रंधावा के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है. खासतौर से कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए उनका यह बयान चौंकाने वाला है. उन्होंने सचिन पायलट के समर्थन में ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा पूरे राजस्थान में चरम पर है. माना जा रहा है कि उनके इस बयान से राजस्थान कांग्रेस में नये सिरे से सियासी तूफान ला सकता है और गुटबाजी को बढ़ावा मिल सकता है. 

आखिर, रंधावा ने क्या कह दिया?
दरअसल, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सचिन पायलट के खून और दिमाग में कांग्रेस है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच में प्रदेस नेतृत्व को लेकर सियासी नोकझोंक चरम पर है. ऐसे में रंधावा का ताजा बयान पायलट के समर्थकों में जान फूंकने वाला है. हाल ही में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बगैर उन्हें गद्दार करार दिया था. यह मामला पार्टी आलाकमान तक पहुंचा था. 

'मैं फाइव स्टार कल्चर वाला प्रभारी नहीं बनना चाहता'
सात दिन पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद सबसे पहला इंटरव्यू देते हुए एबीपी न्यूज से बातचीत में खुलकर सभी सवालों का जवाब दिया था. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह फाइव स्टार कल्चर वाले प्रभारी नहीं रहेंगे. साथ ही इस बात का भी जिक्र किया था कि भारत जोड़ो यात्रा चल रही है. राजस्थान में यात्रा समाप्त होने के बाद प्रभार संभालूंगा. एक सवाल के जवाब में कहा था कि राजस्थान में मेरे सामने कोई चुनौती नहीं है, जो चुनौती से डर गया वो सफल नहीं होता. संगठन में सबकी बात सुनना और सबके लिए काम करना है. संगठन अगर मजबूत नहीं होगा तो काम नहीं चलेगा. 

कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा? 
सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं. उन्हें सात दिन पहले ही राजस्थान कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसके लिए आदेश जारी किए थे. पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) के कुर्सी से हटने के बाद रंधावा सुर्खियों में आये थे. इनका नाम एक बार सीएम के लिए भी सामने आ गया था.   

यह भी पढ़ें : 

Sukhjinder Singh Randhawa: राजस्थान कांग्रेस के लिए यह है सुखजिंदर सिंह रंधावा का प्लान, कहा- 'मैं फाइव स्टार कल्चर वाला प्रभारी नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget