एक्सप्लोरर

Rajasthan: आपसी विवाद ही था कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की हत्या का कारण, सबक सिखाने के इरादे से साथी छात्रों ने किया मर्डर

Kota News: कोटा में सोमवार को हुई कोचिंग छात्र की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) में हुई कोचिंग छात्र की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार नाबालिग को हिरासत में लिया है. अब तक की जांच में यह सामने आया है कि इन बच्चों में आपस में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी वजह से सबक सिखाने के लिए मारपीट की गई, जिसमें कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई. इस मामले में सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि जवाहर नगर थाना क्षेत्र में इंद्रा विहार में सोमवार शाम को कोचिंग छात्र के साथ मारपीट हुई थी. इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

इस घटना का खुलासा करने के लिए सिटी एडिशनल एसपी संजय गुप्ता के निर्देशन और डिप्टी भवानी सिंह के सुपरविजन में एक टीम बनाई गई थी. इस टीम ने हत्या के आरोपी आदित्य उर्फ मैनेजर (19) निवासी एमपी, बृजेश उपाध्याय उर्फ लव कुमार (18 साल 5 माह) निवासी गांव रकसिया जिला रोहताश बिहार, साकेत कुमार राज उर्फ सत्यम निवासी जिला बांका बिहार को गिरफ्तार किया है. वहीं चार नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार ये लड़के भी कोटा में कोचिंग कर रहे हैं. 

18 महीने से कोटा में कोचिंग कर रहा था छात्र  
पुलिस ने बताया कि मृतक कोचिंग छात्र 11वीं का छात्र था, जो पिछले 18 महीने से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसके साथ उसकी मां भी रहती थी. 11 दिसंबर को वह इंद्रा विहार में अपने दोस्तों के साथ बैठकर चाय पी रहा था. इसी दौरान पुरानी कहासुनी को लेकर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद इलाज के दौरान न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा में उसकी मौत हो गई थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि मृतक कोचिंग छात्र और उसके साथ पढ़ने वाले कुछ छात्रों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी कारण रंजिशवश कुछ छात्रों ने कोचिंग छात्र से मारपीट की थी.  

नए कोटा क्षेत्र में हुई छात्र की हत्या के बाद इस क्षेत्र में फैली कई अवस्थाओं को लेकर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राही के नेतृत्व में जवाहर नगर थाना अधिकारी को ज्ञापन दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई. इसके साथ ही यहां चल रही अवांच्छित गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: चित्तौड़गढ़ में 8 कांग्रेस पार्षदों ने कार्यवाहक सीएम अशोक गहलोत को सौंपा इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget