एक्सप्लोरर

Rajasthan New CM: राजस्थान में CM पर सस्पेंस बरकरार, नतीजों से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ? जानें- पूरी टाइमलाइन

Rajasthan CM Name: राजस्थान का अगला सीएम कौन बनेगा इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच प्रदेश में काफी हलचल देखी गई. सीएम के नाम पर सस्पेंस के बीच कई दिग्गज नेताओं ने दिल्ली का रुख किया.

Rajasthan CM Name Suspense: राजस्थान में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत तो हासिल कर लिया, लेकिन अभी तक प्रदेश में सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया है. विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को ही आ चुके हैं और लगभग एक हफ्ता होने को है. इसके बावजूद सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है लेकिन अब प्रदेश में हलचल तेज हो गई है. सीएम के नाम पर चर्चा के बीच बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने दिल्ली का रुख किया और पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले. राजस्थान में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस के बीच गृह मंत्री अमित शाह से 4 दिसंबर को राजस्थान प्रभारी प्रहलाद जोश की मुलाकात हुई. इसके साथ ही राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी, महासचिव अरुण सिंह और गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई. 

हाल ही संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने तीन राज्यों में जीत दर्ज की है. इन राज्यों में पार्टी ने सांसदों को मैदान में उतारा था. जो सांसद विधानसभा चुनाव जीत गए उनमें से 10 सांसदों ने बुधवार 6 दिसंबर को पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अपना-अपना इस्तीफा दे दिया. 

जेपी नड्डा से मिलीं वसुंधरा राजे 

राजस्थान में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस के बीच वसुंधरा राजे ने 7 दिसंबर को जेपी नड्डा से मुलाकात की थीं. बता दें कि वह अपने बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह के साथ नड्डा के आवास पर पहुंची थीं. बैठक के बाद वसुंधरा राजे मुस्कुराते हुए बाहर निकली थीं. बीजेपी को ओर से अभी तक राजस्थान में सीएम पद के लिए किसी भी नेता के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अलावा कुछ और नेताओं के नामों की चर्चा जोरों पर है. इनमें बाबा बालकनाथ के नाम की काफी चर्चा हो रही है. 

राजनाथ सिंह को बनाया पर्यवेक्षक 

राजस्थान में सीएम पद को लेकर उलझे मसले को सुलझाने के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जैसे कद्दावर और अनुभवी नेता को पर्यवेक्षक बनाया है. बता दें कि बीजेपी ने 8 दिसंबर को राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया, सरोज पांडे और विनोद तावड़े भी शामिल हैं. राजस्थान जाने से पहले राजनाथ सिंह ने जेपी नड्डा से मुलाकात की, सीपी जोशी और प्रह्लाद जोशी भी साथ में थे. इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल भी मिले. 

9 दिसंबर को राजस्थान के पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. राजस्थान के 8 में से 6 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को समर्थन दिया. राजस्थान के विधायकों के साथ टीम बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऑनलाइन मीटिंग की. बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान का रण बहुमत के साथ जीता है. वहीं प्रदेश में सीएम के पद की रेस में कई नेताओं के नाम की चर्चा है.  

ये भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi: 'विदेश भागने की थी तैयारी', पुलिस ने कर दिया प्लान फेल, 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद ऐसे हुई गिरफ्तारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget