एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में सीएम गहलोत ने किया मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन, कही ये बात

Jaipur News: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. 22 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख चुनाव के जरिये चुना जाएगा.

Congress President Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव (Congress President Election) को लेकर पार्टी में सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के पक्ष में समर्थन करते हुए उन्हें जिताने की अपील की है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदार थे मगर दोनों नेताओं ने खड़गे के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद खड़गे के नामांकन दाखिल करते वक्त भी सीएम गहलोत उनके साथ दिखे थे.

सीएम गहलोत ने गुरुवार रात वीडियो संदेश ट्वीट कर कहा कि "मैं उम्मीद करता हूं जो भी डेलीगेट हैं वो भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे को कामयाब करेंगे. कामयाब होने के बाद में वो हम सबका मार्गदर्शन करेंगे व कांग्रेस मजबूत होकर प्रतिपक्ष के रूप में उभर कर सामने आएगी‌. यह मेरी सोच है, मेरी शुभकामनाएं हैं खड़गे साहब भारी मतों से कामयाब हों."

17 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष का चुनाव
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इस रेस में कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं का समर्थन मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर ज्यादा है. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. 22 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख चुनाव के जरिये चुना जाएगा.

चौंकाने वाले हो सकते हैं चुनाव के नतीजे
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि जो लोग बदलाव चाहते हैं वे मुझे जिताएं और जिन्हें लगता है कि कांग्रेस में सब ठीक चल रहा है वे मुझे वोट न दें. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में बदलाव लाना चाहता हूं. वहीं एक मीडिया चैनल से बातचीत में शशि थरूर ने कहा कि पार्टी के बड़े-बड़े नेता उस तरफ नजर आ रहे हैं लेकिन कार्यकर्ता मेरे साथ हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव चौंकाने वाले हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी से राजस्थान में 10 दिन पहले हुई सर्दी की एंट्री, मानसून के बाद 3 गुना ज्यादा बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget