एक्सप्लोरर

Rajasthan: भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी की शाही शादी, CM गहलोत, राहुल गांधी समेत 60 राजपरिवार के सदस्यों ने की शिरकत

Phoolbagh News: देश-विदेश के लगभग 500 खास मेहमान इस शादी में शामिल हुए. पूरे शहर में मेहमानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए. शहरवासियों में इस शादी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला.

Bhanwar Jitendra Singh Daughter Manavika Wedding:  राजस्थान के अलवर के पूर्व राजघराने व कांग्रेस (Congress) पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह  (Bhanwar Jitendra Singh) की बेटी मानविका की शादी (Manavika Wedding) में देश- विदेश के लगभग 500 खास मेहमानों ने शिरकत की. शादी का कार्यक्रम अलवर जिले के फूलबाग में भंवर जीतेन्द्र सिंह के आवास पर ही संपन्न हुआ. मानविका की शादी पाली रोहट के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अविजित सिंह से हुई है.

60 राजपरिवारों के सदस्य शादी में हुए शामिल
कांग्रेस नेता भंवर जीतेन्द्र सिंह की बेटी मानविका की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल, त्रिपुरा, नाभा (पटियाला), राजकोट (गुजरात), दतिया (मध्य प्रदेश), पठानकोट (पंजाब), भरतपुर, जोधपुर, करौली, धौलपुर, रतलाम (मध्य प्रदेश), जैसलमेर, किशनगढ़ और अजमेर आदि शहरों से करीब 60 राज परिवारों के सदस्य मानविका की शादी में शामिल होने पहुंचे. 
    
सीएम गहलोत, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता भी हुए शामिल
मानविका की शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा, मुकुल वासनिक, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली और शकुंतला रावत सहित देश प्रदेश के कई मंत्री व विधायक इस शादी समारोह में शामिल हुए. 

जानकारी के अनुसार, काफी लम्बे अरसे के बाद अलवर के पूर्व राजघराने में शादी समरोह का आयोजन हुआ है. अलवर के पूर्व राजघराने की बेटी मानविका को ब्याहने राजस्थान के ही पाली रोहट के पूर्व राजघराने के सदस्य अविजित सिंह हाथी पर बैठकर बारात लेकर अलवर पहुंचे. बारात की निकासी अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू होकर कांग्रेस नेता भंवर जीतेन्द्र सिंह के निवास फूलबाग तक हुई जहां शादी की सभी रस्मे अदा की गईं. पूर्व राजघराने की शादी को लेकर अलवर शहरवासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला.

शहर के लगभग सभी होटल रहे बुक 
भंवर जीतेन्द्र सिंह की लड़की मानविका की शादी में शामिल होने आए देश के पूर्व राजघराने के सदस्य एवं देश-विदेश से अन्य खास मेहमानों के रुकने के लिए अलवर जिले के आसपास के सभी होटल बुक किये गए. शहर के आसपास के होटलों में मेहमानों के रुखने की खास व्यवस्था की गई थी. 

पुलिस व्यवस्था रही चाक चौबंद
 भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी मानविका की शादी में शामिल होने के लिए आने वाले वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था. हैलीपेड से लेकर बारात स्थल तक सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी. ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मुस्तैदी से ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आए.

यह भी पढ़ें:

Agniveer Bharti 2023: अग्निपथ भर्ती के नियमों में बदलाव, अब ITI और डिप्लोमा होल्डर भी बन सकते हैं अग्निवीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget